ग्वालियर में नवरात्रि पर्व के दौरान शीतला माता मेले में की जाने वाली व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक सम्पन्न। कलेक्टर ने अधिकारियों को जवाबदेही सुनिश्चित कर दिए निर्देश | New India Times

पवन परूथी/गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर में नवरात्रि पर्व के दौरान शीतला माता मेले में की जाने वाली व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक सम्पन्न। कलेक्टर ने अधिकारियों को जवाबदेही सुनिश्चित कर दिए निर्देश | New India Times

नवरात्रि पर्व के दौरान शीतला माता मंदिर सातऊ में आयोजित होने वाले मेले में की जाने वाली प्रशासनिक व्यवस्थाओं के संबंध में कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीन ने मंदिर प्रांगण सातऊ में बुधवार को आयोजित बैठक में अधिकारियों को दायित्व निर्धारित कर व्यवस्थाएं करने के आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में एडीएम श्री टी एन सिंह, अपर कलेक्टर श्री रिंकेश वैश्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पाण्डेय, अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्री बावरिया, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती पुष्पा पुषाम सहित संबंधित विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने कहा कि नवरात्रि पर्व के दौरान शीतला माता मंदिर के दर्शन हेतु आने वाले श्रृद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को दायित्व निर्धारित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि मेला अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.