प्यार में मिला धोखा तो महिला पुलिस आरक्षी ने कर ली आत्महत्या | New India Times

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

प्यार में मिला धोखा तो महिला पुलिस आरक्षी ने कर ली आत्महत्या | New India Times

अंबेडकरनगर जिले की जैतपुर थाने में तैनात महिला आरक्षी ने आत्महत्या कर लिया। जानकारी होने पर समूचे थाने में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे उच्चाधिकारियों ने मृतक महिला सिपाही के परिजनों को सूचना देते हुए शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक महिला सिपाही के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है।

जानकारी के अनुसार सिपाही अनीता सरोज पुत्री बद्री प्रसाद निवासी प्रतापगढ़ सदर की रहने वाली है जो 2016 बैच में सिपाही के पद पर तैनात थी। सोमवार को दूसरे पहर वह थाना परिसर में अपने आवास के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर समूचे थाने में हड़कंप मच गया, उच्चाधिकारी को सूचना दी गई।
मौके पर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया तो कमरे से सुसाइड नोट मिला जिसमें अनीता सरोज गैर जनपद में तैनात एक सिपाही से प्यार करती थी।
बताया जाता है कि दो-तीन दिन पूर्व अनीता सरोज उपरोक्त सिपाही से मिलकर आई थी तब से वह मायूस रहती थी। सोमवार को प्रेमी से आहत अनीता ने खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला ही समाप्त कर लिया। इस घटना को लेकर जहां पुलिस महकमा में खलबली मची है वहीं क्षेत्रवासियों में चर्चा का विषय बना है और किन परिस्थितियों में महिला सिपाही ने स्वयं जान गंवाया यह जानने के लिए लोगों में उत्सुकता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article