श्री गणेश प्रतिमा एवं ताजियों के विसर्जन को लेकर हुई शांति समिति की बैठक, 9 एवं 14 सितम्बर को श्रीगणेश प्रतिमाओं एवं 10 सितम्बर को ताजियों का होगा विसर्जन | New India Times

पवन परूथी/गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT :

श्री गणेश प्रतिमा एवं ताजियों के विसर्जन को लेकर हुई शांति समिति की बैठक, 9 एवं 14 सितम्बर को श्रीगणेश प्रतिमाओं एवं 10 सितम्बर को ताजियों का होगा विसर्जन | New India Times

शहर में गणेश उत्सव के तहत श्रीगणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन 9 सितम्बर एवं 14 सितम्बर को किया जायेगा। इसके साथ ही ताजियों का विसर्जन 10 सितम्बर को सागरताल पर होगा। दोनों ही त्यौहारों को शांति और सदभाव के साथ मनाने की अपील जिला शांति समिति द्वारा की गई है। कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई।

श्री गणेश प्रतिमा एवं ताजियों के विसर्जन को लेकर हुई शांति समिति की बैठक, 9 एवं 14 सितम्बर को श्रीगणेश प्रतिमाओं एवं 10 सितम्बर को ताजियों का होगा विसर्जन | New India Times

बैठक में शांति समिति द्वारा गणेश उत्सव एवं मोहर्रम के त्यौहार को मिलजुलकर भाईचारे के साथ मनाने की अपील के साथ ही श्रीगणेश विसर्जन एवं ताजिया विसर्जन के मार्गों की मरम्मत एवं सागरताल पर साफ-सफाई की व्यवस्थाएं बेहतर करने की बात कही। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीन, अपर कलेक्टर श्री अनूप कुमार सिंह, एडीएम श्री टी एन सिंह, अपर कलेक्टर श्री किशोर कान्याल, एडिशनल एसपी श्री पंकज पाण्डेय सहित शहरकाजी श्री अब्दुल हमीद कादिरी, सर्वश्री विनायक गुप्ता, बसंत गोडियाले, राजू फ्रांसिस, भूपेन्द्र जैन सहित शांति समिति के पदाधिकारी एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

विशेष: तिघरा जलाशय में प्रतिमाओ के विसर्जन पर प्रतिबंध रहेगा।

By nit