नुकीले हथियार गाड कर फिर दी गई लूट की वारदात को अंजाम, इलाज के लिए जा रहे सरपंच व परिवार बना निशाना | New India Times

रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

नुकीले हथियार गाड कर फिर दी गई लूट की वारदात को अंजाम, इलाज के लिए जा रहे सरपंच व परिवार बना निशाना | New India Times

झाबुआ जिले के पारा से करिब 4 किलो मीटर की दूर पारा- झाबुआ मार्ग पर गुप्ता घाटी पर एक बार फिर अज्ञात बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया।
इस वारदात में लाख रुपए की नकदी सहित चांदी के गहने भी बदमाश लूट कर फरार हो गये।

मिली जानकारी के अनुसार इलाज के लिए ग्राम तेजारीया से अहमदाबाद की ओर जा रहे साग्या सरपंच ठाकुर सिंह सैंगर व पूरे परिवार को अज्ञात बदमाशों ने लूट लिया।
लूट का शिकार हुए सरपंच ठाकुर सिंह सेंगर के भाई उड़नसिंह सेंगर ने बताया कि रात में करीब 1.40 पर साग्या से निकलने के बाद 2.20 बजे हम फतिपुरा व छापरी फाटे के बीच पहुंचे और हमारी तूफान जीप पंचर हो गई। हम गाड़ी से उतरे ही थे कि 10 से 12 बदमाशों ने हमें घेर लिया, इसके बाद उन्होंने सबके साथ मारपीट करते हुवे लूटपाट शुरू कर दी। बदमाशों ने उडन सिंह से दो हजार रुपए, ठाकुर सिंह की पत्नी हतरीबाई के बेग में से इलाज के लिए रखे एक लाख रुपए व मोबाईल, लड़की प्यारी बाई से एटीएम सहित ड्राइवर मुकेश के पास से पांच सौ रुपए व चांदी का 250 ग्राम वजनी कड़े की लूट की। घटना के बाद उड़न सिंह ने पारा चैकी प्रभारी रमेश कोली को घटना के बारे में बताया। कुछ ही देर में चैकी प्रभारी अपने स्टाफ के साथ वहां पहुंचे।
पारा चैकी प्रभारी ने भी घटना कि जानकारी देते हुए बताया कि बदमाशों ने पत्थर नुमा नुकीले हथियार को मिट्टी में गाड़ कर घटना को अंजाम दिया। गाड़ी के पंचर पहिए को बदलते समय मारपीट कर भाग निकले।
गुरुवार सुबह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर ने घटना स्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली व स्टाफ को बदमाशों को शीघ्र पकड़ने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मौके पर फिंगर प्रिंट एक्स्पर्ट व डाॅग स्क्वाॅड टीम भी पहुंची और लूट की वारदात का सुराग लगाने की कोशीश की। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है और शीघ्र ही अपराधियों को पकड़ने कि बात कही है।
विदित रहे कि गत मार्च माह में भी इसी स्थान पर पारा निवासी झाबुआ के सीए ओम प्रकाश प्रजापति के साथ भी इस तरह की वारदात हो चुकी है जिसके अपराधी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।
क्षेत्र में इस तरह की कुछ माह के अंतराल के में दूसरी वारदात होने से क्षेत्र के नागरिकों में भय व्याप्त हे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article