पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT: 22 अगस्त

को कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास ज्ञानपूरा (तिरला) में किशोरी बालिकाओं को माहवारी के समय स्वच्छता व पोषण और स्वास्थ्य जागरूकता हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें बालिकाओं को उदिता योजना के बारे में माहवारी के दौरान होने वाली समस्याओं से निपटने के लिए उपाय डॉ. श्रीमती रिंकु कायथ एवं आंगनवाड़ी सुपरवाईजर श्रीमती रूपवंति डावर द्वारा समझाया गया। बालिकाओं को सेनेटरी पेड के उपयोग की महत्ता को बताया गया व उसके फायदे के बारे में भी बताया गया। इसी प्रकार बालिकाओं को माहवारी के समय साफ-सफाई व स्वच्छता के बारे में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर तिरला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिरला से डॉ. रिंकु कायथ, तिरला आंगनवाड़ी सुपरवाईजर श्रीमती रूपवंति डावर, आंगनवाड़ी ज्ञानपुरा की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अनिता बैरागी, राधिका पाटीदार, सुमन डामोर, शा.मा. विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती यादव मेडम, छात्रावास अधीक्षका श्रीमती सुगना चौहान, श्रीमती साधना त्रिपाठी एवं समस्त स्कूल स्टॉफ उपस्थित रहा।
