जाको राखे साइयां मार सके ना कोय: मालगाड़ी ट्रेन ऊपर से गुजर जाने के बाद भी बुजुर्ग व्यक्ति को नहीं आई खरोंच | New India Times

रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

जाको राखे साइयां मार सके ना कोय: मालगाड़ी ट्रेन ऊपर से गुजर जाने के बाद भी बुजुर्ग व्यक्ति को नहीं आई खरोंच | New India Times

झाबुआ जिले के पश्चिम रेलवे मेघनगर रेलवे स्टेशन से उतरकर दाहोद रतलाम की ओर से जाने वाली मेमो ट्रेन में बैठने के लिए पटरी क्रॉस कर मेमो ट्रेन में बैठने के लिए जा रहे बुजुर्ग यात्री के ऊपर से पूरी मालगाड़ी ट्रेन गुजर गई फिर भी वह बुजुर्ग सही सलामत बच गया और उसे खरोंच तक नहीं आई।

जाको राखे साइयां मार सके ना कोय: मालगाड़ी ट्रेन ऊपर से गुजर जाने के बाद भी बुजुर्ग व्यक्ति को नहीं आई खरोंच | New India Times

मिली जानकारी के अनुसार प्लेटफार्म नंबर एक पर बुजुर्ग यात्री की जान बच गई और यह कहावत आज मेघनगर रेलवे स्टेशन पर चरितार्थ हो गई कि “जाको राखे साइयां मार सके ना कोय”। आज दाहोद रतलाम की ओर जाने वाली मेमो ट्रेन मैं बैठने के लिए पटरी क्रॉस करते समय अचानक सामने से दूसरी ट्रेन मालगाड़ी आ जाने से 57 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति पटरी पर ही लेट गया और उसके ऊपर से पूरी मालगाड़ी गुजर गई फिर भी सही सलामत बच गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article