कृभको द्वारा बी-पैक्स सहकारी समिति अंगीकरण कार्यक्रम आयोजित, किसानों को दी गई तकनीकी जानकारी | New India Times

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

कृभको द्वारा बी-पैक्स सहकारी समिति अंगीकरण कार्यक्रम आयोजित, किसानों को दी गई तकनीकी जानकारी | New India Times

6 फरवरी को कैम्पियरगंज विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत इंद्रपुर में कृभको द्वारा बी-पैक्स सहकारी समिति अंगीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवी चरण रहे।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में राम सूरत, गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के प्रतिनिधि, विवेक, नोवोनेसिस कंपनी के प्रतिनिधि, श्रीराम (समिति सचिव), लालू यादव (ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, बादशाहपुर) सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान कृभको की ओर से सहकारी समिति को एक मेज, एक रिवॉल्विंग कुर्सी एवं चार विजिटर कुर्सियां निःशुल्क प्रदान की गईं। इस अवसर पर कृभको के विभिन्न उत्पादों की विस्तार से जानकारी दी गई।

साथ ही नोवोनेसिस कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा राइजो सुपर (Rhizo Super) उत्पाद के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा किसानों को खाद के उचित और संतुलित उपयोग के संबंध में जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में समिति के प्रभारी, संबंधित अधिकारी-कर्मचारी सहित लगभग 40 लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में रवि प्रकाश यादव द्वारा समस्त कृभको प्रतिनिधियों का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

By nit