दुख की घड़ी में हमेशा आपके साथ हुँ: विधायिका कलावती भूरिया | New India Times

रहीम हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

दुख की घड़ी में हमेशा आपके साथ हुँ: विधायिका कलावती भूरिया | New India Times

गत दिनों लगातार मुसलाधार बारिश के चलते जोबट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम आमखुट में नदी में तेज बहाव होने पर बह जाने से आमखुट निवासी होटल व्यवसायी नानसिंह डावर के पुत्र देवेंद्र डावर की मृत्यु होने पर उनके निवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुँची जोबट विधायिका बहन कलावती भूरीया ने कहा कि आपके परिवार में बज्रपात हुआ है, भगवान मृत आत्मा को शॉति प्रदान करे एवं परिवार का सांतवना देते हुवे कहा कि मैं इस दुख की घड़ी में आपके साथ हुँ एवं शासन से जो भी मदद मिलेंगी मैं पूरा प्रयास करूंगी, सहयोग आप तक पहुंचेगा। इस मोके पर उदयगढ ब्लॉक के कांग्रेस अध्यक्ष कमरू अजनार, जोबट नगर अध्यक्ष बाबा भैया, जोबट ब्लॉक अध्यक्ष अजनार, आमखुट सरपंच मनोज मेड़ा सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इसके बाद विधायिका भुरिया ने उपस्थित लोगों की समस्याओं को भी सुना एवं जल्द ही समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.