राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) द्वारा बहराइच शहर में पदसंचलन का आयोजन | New India Times

फराज अंसारी, बहराइच ( यूपी ), NIT; ​राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) द्वारा बहराइच शहर में पदसंचलन का आयोजन | New India Timesराष्ट्रीय स्वय सेवक संघ (आरएसएस) के जिला शाखा द्वारा बहराइच नगर में पदसंचलन का आयोजन किया गया। जिले में संघठन को और अधिक मजबूती देने तथा संघठन को पूरी तरह एकत्रित करने के उद्देश्य से जिले भर से संघ के सदस्य देहात कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत पड़ने वाले सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के प्रांगण में एकत्रित हुऐं। जहां से पदसंचलन कार्यक्रम की शुरूआत की गयी।​राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) द्वारा बहराइच शहर में पदसंचलन का आयोजन | New India Timesउत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही संघ के क्रिया कलापों मे तेजी तथा उत्साह देखने को मिल रहा है। जिले के नगरीय क्षेत्र सूफीपुरा में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के मैदान में हजारों की संख्या मे संघ के सदस्य एकत्रित हुऐ। जहां संघ की गणवेश (खाकी पैन्ट, सफेद शर्ट, संघी टोपी) और हाथों में लम्बी लाठियां ले एकत्रित आरएसएस के सदस्यों ने सर्वप्रथम एक दूसरे को भारतीय नववर्ष की शुभकामनाऐं दी इसके पश्चात् सभी सदस्यों को विशिष्ठ सदस्यों द्वारा संघ के प्राथमिक नियमों से अवगत कराते हुऐ अनुशासन तथा राष्ट्र भावना के साथ जीवन व्यतीत करने व मन में सेवा भाव रखने के उपदेश्य देने के साथ दोपहर लगभग 1:30 बजे पदसंचलन के लिये नगर के मुख्य मार्गों की तरफ हजारों की संख्या में सदस्यों की पंक्तियां निकल पड़ी, जो शहर के पानीटंकी, गुरूनानक चैक, छोटी बाजार, घंटाघर, पीपल चैराहा, कचेहरी मार्ग से होते हुऐ डीएम चैक पहुंच पुनः सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण में पहुंच पदसंचलन को समाप्त किया। साथ ही साथ अन्तिम क्षणों मे विशिष्ट अतिथियों द्वारा संघी सदस्यों को स्वच्छता की शपथ दिलायी गयी।

इस दौरान नानपारा विधायक प्रतिनिधि दिलीप वर्मा, महसी विधायक सुरेश्वर सिंह, राम किशोर गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य हरीश चन्द्र गुप्ता, बृजेश गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, कन्हैया सोनी, लाल हरी श्याम यज्ञसैनी, देवेन्द्र यज्ञसैनी (मुन्ना) दिनेश गुप्ता, अनुज श्रीवास्तव, पंडित रजनीश मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य भरत लाल ददुवा, लायक राम मिश्रा सहित सरस्वती विद्या मंदिर के सैकड़ों छात्रों समेत हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.