बैंक से नगदी निकाल कर लौट रही वृद्धा से दिनदहाड़े हजारों की लूट, लूट की रकम के साथ लुटेरे गिरफ्तार | New India Times

मोहम्मद आलम, मुरादाबाद ( यूपी ), NIT; ​बैंक से नगदी निकाल कर लौट रही वृद्धा से दिनदहाड़े हजारों की लूट, लूट की रकम के साथ लुटेरे गिरफ्तार | New India Timesबैंक से रुपये निकाल कर घर लौट रही वृद्धा को निशाना बनाते हुए बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े 49 हजार रुपये की नकदी लूट कर फरार हो गए। लूट की सूचना पर तुरंत सक्रिय हुई थाना भोजपुर पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को पकड़कर नकदी बरामद कर ली, जबकि एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया।

मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की दोपहर थाना भोजपुर के गांव धर्मपुरआगा निवासी वृद्ध महिला मुख्तरी पत्नी छिद्दन भोजपुर स्थित सिंडीकेट बैंक की शाखा से 49 हजार रुपये निकालकर पैदल ही अपने घर वापस लौट रही थी। वृद्धा को इतने रुपयों के साथ अकेले जाते देख बदमाशों ने उसे अपना निशाना बना लिया। बैंक से थोड़ा आगे जाने पर ही बाइक सवार बदमाशों ने महिला से नकदी लूट ली और फरार हो गए। दिनदहाड़े सरेराह लूट की वारदात की सूचना कस्बे में आग की तरह फैल गई। थाना भोजपुर पुलिस को वारदात की सूचना मिली तो पुलिस तुरंत ही एक्शन में आ गई और आनन-फानन में बदमाशों की घेराबंदी की जाने लगी। हरकत में आई पुलिस ने वारदात के आधे घंटे में हीमौका-ए-वारदात से तीन किलोमीटर दूर बाइक सवार बदमाशों को घेर कर एक को दबोच लिया, जबकि दूसरा बदमाश भागने में सफल हो गया। पुलिस के अनुसार वृद्ध महिला से लूटी गई नकदी पकड़े गए बदमाश से बरामद कर ली गई है। पकड़ा गया बदमाश थाना मझोला क्षेत्र के गांव भोला सिंह का रहने वाला है। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम हरिओम बताया है। फरार हुए दूसरे लुटेरे को पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.