अताउल्लाह खान बने ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी की मध्यप्रदेश प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

हज एवं शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय अखिल भारतीय संगठन ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी ने अपनी मध्यप्रदेश इकाई का विस्तार करते हुए बुरहानपुर के समाजसेवी अताउल्लाह खान को प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया है। उनकी यह नियुक्ति राष्ट्रीय महासचिव सैय्यद रियाज़ (धार, मध्यप्रदेश) की सहमति से की गई है।

अताउल्लाह खान वन विभाग, बुरहानपुर के सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारी हैं। शासकीय सेवा से निवृत्त होने के बाद भी वे सामाजिक सरोकारों और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय रूप से अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष एवं उपप्रदेश अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पेंशनर्स के हितों से जुड़े विषयों के साथ-साथ जिले की अनेक सामाजिक संस्थाओं में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रहती है।

विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़कर जनहित के कार्यों में योगदान देने वाले अताउल्लाह खान की ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी की प्रदेश कार्यकारिणी में नियुक्ति को उनकी सामाजिक सक्रियता के प्रति विश्वास के रूप में देखा जा रहा है। सोसायटी हज यात्रियों की सहायता के साथ-साथ शिक्षा से जुड़े कार्यों को भी प्रोत्साहित करती है।

उनकी नियुक्ति पर हाजी मोहम्मद अली अंसारी उर्फ़ दादा, मोहम्मद मोईन उर्फ़ हाजी मतीन अजमल, अब्दुल रज्जाक सिद्दीकी, रियाज उल हक अंसारी, कदीर मोहम्मद तेली, डॉक्टर जलील बुरहानपुरी, मोहम्मद फ़ारूक़ चिश्ती, सलीम अख्तर अंसारी, मुस्लिम एजुकेशनल सोसायटी के समस्त पदाधिकारियों, अध्यक्ष सैयद जुज़र अली (बहादरपुर), शायर शऊर आशना, डॉक्टर यूसुफ़ खान (लालबाग), इक़बाल अंसारी आईना सहित अन्य लोगों ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि अताउल्लाह खान अपने अनुभव और सामाजिक सक्रियता के माध्यम से सोसायटी के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में योगदान देंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.