भीम सेना प्रमुख सतपाल तंवर के बयान से मची हलचल, बॉलीवुड के समर्थन में उतरे | New India Times

फैज़ान खान, गुरुग्राम/नई दिल्ली/मुंबई, NIT:

New India Times

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ के मुंबई के जुहू में हुए हमले को लेकर भीम सेना और संविधान सुरक्षा पार्टी (SSP) के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नवाब सतपाल तंवर ने तीखा बयान जारी किया है।

इस बयान के सामने आने के बाद बॉलीवुड गलियारों और सुरक्षा एजेंसियों के बीच चर्चाएं तेज हो गई हैं। सतपाल तंवर के इस आक्रामक रुख को बॉलीवुड के समर्थन में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।

टाइगर श्रॉफ और बॉलीवुड के समर्थन में उतरे नवाब सतपाल तंवर

नवाब सतपाल तंवर ने अपने आधिकारिक बयान में बॉलीवुड के प्रति समर्थन जताते हुए कहा कि सलमान खान उनके बड़े भाई हैं और टाइगर श्रॉफ उनके छोटे भाई हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि भीम सेना पूरी तरह से बॉलीवुड के साथ खड़ी है।

टाइगर श्रॉफ से जुड़ी हालिया घटना की कड़ी निंदा करते हुए उन्होंने अभिनेता के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। साथ ही, इस घटना में घायल हुए उनके प्रशंसक और ड्राइवर के शीघ्र स्वस्थ होने की भी ईश्वर से प्रार्थना की।

अपराधियों को कड़ी चेतावनी

अपने बयान में सतपाल तंवर ने एल.बी. का जिक्र करते हुए कुछ असामाजिक तत्वों और खुद को काल का दूत समझने वालों पर निशाना साधा। उन्होंने अनिल पंडत और हैरी बॉक्सर को भी खुलकर चुनौती दी। उन्होंने कहा कि इस तरह की वारदातों को अंजाम देने वाले लोग टटपूंजिए हैं। उन्होंने एल.बी. को चूहा और छपरी कहकर संबोधित किया।

कानून-व्यवस्था और सरकार पर उठाए सवाल

बयान के दूसरे हिस्से में प्रशासन और गृह मंत्रालय की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए। भीम सेना प्रमुख ने सवाल किया कि कुछ लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। उन्होंने जेलों में कथित तौर पर विशेष सुविधाएं मिलने के मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग भी की।

उन्होंने अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए न्यायिक, संवैधानिक और लोकतांत्रिक तरीकों से विरोध दर्ज कराने का संकल्प जताया।

‘लॉरी’ नाम का पिल्ला पालने का ऐलान

अपने अनोखे और तीखे अंदाज के लिए जाने जाने वाले नवाब सतपाल तंवर ने घोषणा की कि वह एक पिल्ला लाकर उसे बचपन से पालेंगे और उसका नाम ‘लॉरी’ रखेंगे।

उन्होंने कहा कि यह अपराध और अपराधियों के खिलाफ उनका अनूठा न्यायिक एवं लोकतांत्रिक विरोध है। अंत में मुंबई की शान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “मुंबई हमारे सपनों की रानी है और हम मुंबई के राजा हैं।”

इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.