मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आढ़त खत्म होने का किया दावा, किसानों ने किया इंकार | New India Times

संदीप शुक्ला, ग्वालियर, NIT; ​मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आढ़त खत्म होने का किया दावा, किसानों ने किया इंकार | New India Timesनोटबंदी के चलते ग्वालियर जिले के डबरा मंडी में वर्षों से चली आ रही आढत की प्रथा समाप्त होने का दावा संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने की है। गुरुवार को म.प्र. की विधानसभा में संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस द्वारा लाये गये स्थगन के जबाब में यह बात कही। दरअसल देश भर में अपने आप में किसानों के साथ सरेआम लूट का कारोबार कच्ची आढत डबरा मंडी में वर्षों से चल रहा है। किसान जब भी अपना अनाज बेचने आता है तो व्यापारी और किसान के बीच में मध्यस्थ के रुप में आढतिया खड़ा हो जाता है और बेचे गये अनाज की राशि का तीन प्रतिशत काट कर किसानों को भुगतान कर देता है। सरेआम की जा रही इस लूट को स्थानीय प्रभावशाली राजनेताओं का पूरा संरक्षण प्राप्त है,  जिनके दबाब के चलते प्रशासन भी कोई कारवाई नहीं कर पाता है। ​

मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आढ़त खत्म होने का किया दावा, किसानों ने किया इंकार | New India Timesनोटबंदी के बाद किसानों को चेक से पेमेंट की व्यवस्था भले ही चालू हो गयी हो लेकिन आढतियों ने नया तरीका निकाल लिया है। वे किसानों को आढत का प्रतिशत काट कर चेक दे रहे हैं या फिर किसानों को बाद में राशि देने के लिये बाध्य किया जाता है। किसान की मजबूरी है कि यदि वह आढत नहीं देता है तो एक तो उसे उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पाता है और दूसरा, व्यापारी उसे बाद की डेट का चेक देते हैं। किसान दबे स्वर में इसका विरोध कर रहे हैं क्योंकि आढतियों से विवाद लेना उनका अहित कर सकता है। ऐसे में खूद को किसानों का हिमायती कहती शिवराज सरकार क्या कर पाती है, यह देखना होगा, क्योंकि खुद उनके ही मंत्री मानते हैं कि आढत नोटबंदी के कारण बंद हुई है। इसका मतलब साफ है कि पिछले 13 साल से सत्ता में काबिज भाजपा की सरकार इसे रोकने में सफल नही हुई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.