सदभावना मानव जागृति सेवा समिति द्बारा शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिये लोगों को किया गया जागरूक  | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​सदभावना मानव जागृति सेवा समिति द्बारा शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिये लोगों को किया गया जागरूक  | New India Timesप्राप्त जानकारी के अनुसार सदभावना मानव जागृति सेवा समिति द्वारा जहांगीराबाद स्थित चिकलोद रोड वार्ड नम्बर 42 में मुख्यमंत्री शहरी घरेलू कामकाजी महिला कल्याण योजना एवं मुख्यमंत्री हाथ ठेला चालक कल्याण योजना तथा श्रामिक कल्याण योजना के अंतर्गत पंजीयन करने के लिये जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर संस्था के संस्थापक़ एवं संयोजक मानव अधिकार कार्यकर्ता मुनीस खान आज़ाद ने कहा की भोपाल के सभी वार्डो में शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। ​

सदभावना मानव जागृति सेवा समिति द्बारा शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिये लोगों को किया गया जागरूक  | New India Timesगरीबों में जागरुकता की कमी है,  उन्हें जागरुक़ कर शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाना हमारी ज़िम्मेदारी है। योजनायें गरीबों के लिये ही बनती हैं,  मगर पुर्ण रूप से उन तक पहुँच नहीं पाती हैं। वार्ड क्रमांक 42 में शिविर के माध्यम से करीब सात सो लोगों को लाभ प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर समाज सेवी जावेद मन्सूरी, डा. रेहान सिदद्क़ी, ज़ाहिद मन्सूरी,  वरिष्ट पत्रकार सरवर खान ज़रीवाला, हेमंत शर्मा सहित बडी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

By nit