पोस्ट मेट्रिक छात्रावासों में प्रवेश की अंतिम तिथि 10 अगस्त तक | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

पोस्ट मेट्रिक छात्रावासों में प्रवेश की अंतिम तिथि 10 अगस्त तक | New India Times

भोपाल जिले में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के पोस्ट मेट्रिक छात्रावासों में प्रवेश के लिये आवेदन की अवधि 31 जुलाई से बढ़ाकर 10 अगस्त की गयी है। निराला नगर भदभदा रोड स्थित पिछड़ा वर्ग बालक छात्रावास में 100 और बालिका छात्रावास में 50, तुलसीनगर में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर स्थित अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास में 50, पी.जी.बी.टी. डीआईजी बंगला करौंद रोड अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास में 100 सीटों के लिये आवेदन आमंत्रित किये गये हैं।

छात्रावासों में प्रवेश के लिये भोपाल से 8 किलोमीटर परिधि से बाहर का निवासी होना आवश्यक है। शासकीय एवं निजी शिक्षण संस्थाओं की नियमित छात्राएं प्रवेश के लिये आवेदन कर सकती हैं। छात्रावास में निवासरत छात्र-छात्राओं को नवीनीकरण प्रवेश के लिये फार्म के साथ 50 रुपये के स्टाम्प पेपर पर शपथ प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.