प्रेम प्रसंग के चलते युवती ने नदी में लगाई में छलांग, लोगों ने बचाई जान | New India Times

योगेश तिवारी, ब्यूरो चीफ, बाराबंकी (यूपी), NIT:

प्रेम प्रसंग के चलते युवती ने नदी में लगाई में छलांग, लोगों ने बचाई जान | New India Times

मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के गंगापुर पुल के निकट सुमली नदी में एक युवती ने छलांग लगा दी हलांकि पास के खेत में काम कर रहे मजदूरों ने युकती को डूबने से बचा लिया। यह युवती आत्महत्या करने के लिए नदी में कूदी थी। युवती को कूदते हुए पास के खेत मे काम कर रहे मजदूरों ने देख लिया और उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। कुछ देर बाद युकती को मजदूरों ने सकुशल बाहर निकाल लिया। मामले की जाँच में पुलिस जुट गयी है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के ग्राम गौरा सैलक निवासी एक 16 वर्षीय युवती गुरुवार को सुबह थाना क्षेत्र के छेदा चौकी अंतर्गत गंगापुर सुमली नदी पुल पर छलांग लगा दी, वहीं पास के खेत मे काम कर रहे मजदूरों ने युवती को बड़ी मशक्कत के बाद नदी से सकुशल बाहर निकलकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक युवती प्रेम प्रसंग के चलते नहर में कूदकर अपनी जीवन लीला को समाप्त करना चाहती थी। हलाकि पुलिस मामले की जाँच में जुट गयी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article