झाबुआ जिला के झकनावदा में मनाया गया ज्ञान चेतना दिवस | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:झाबुआ जिला के झकनावदा में मनाया गया ज्ञान चेतना दिवस | New India Times

आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी श्री सम्यक प्रभाजी के निर्देशन में अनुव्रत जीवन विज्ञान अकादमी व तेरापंथ सभा झकनावदा के संयुक्त तत्वाधान में शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय झकनावदा में आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी के जन्म शताब्दी वर्ष को ज्ञान चेतना दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अंजलि सोलंकी व सानिया ने अनुव्रत गीत की प्रस्तुति से किया। प्रशिक्षक अवधेश कुमार ने स्मृति ज्ञान का अनुप्रेक्षा का प्रयोग कराते हुए जीवन विज्ञान अनेक प्रयोग करा कर उसके लाभों से छात्राओं को अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए गोपाल शर्मा ने महात्मा महाप्रज्ञ जी के जीवन पर प्रकाश डाला झकनावदा के शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर राज राजेंद्र विद्या मंदिर व मानस स्कूल में संपर्क कर अनुव्रत गीत गायन चित्रकला व लेखन प्रतियोगिता के लिए प्रेरित किया गया स्थानीय अनुरोध जीवन विज्ञान अकादमी का गठन कर पदाधिकारियों का चयन किया गया तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष अंकित कोटडिया कार्यक्रम में शामिल हुए कार्यक्रम में संस्था के प्रधानाध्यापक पणसिंग मेड़ा सहायक शिक्षक राधेश्याम पाटीदार सहित विद्यालयों के छात्राओं ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article