शिकायत दर्ज न होने पर थाने के सामने महिला ने खुद को किया आग के हवाले  | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​शिकायत दर्ज न होने पर थाने के सामने महिला ने खुद को किया आग के हवाले  | New India Timesमध्य प्रदेश के जिला सागर के थाना पड़माकर अंतर्गत शंकरगढ़ निवासी नरेशी बाई 55 वर्ष पत्नि मुन्ना लाल बंसल आज लगभग 4 बजे अपने पडोसी रंजीत बंसल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंची थी, लेकिन थाने में उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई, जिस कारण उसने थाने के सामने ही अपने आप को आग के हवाले कर दिया। ​शिकायत दर्ज न होने पर थाने के सामने महिला ने खुद को किया आग के हवाले  | New India Timesमहिला का आरोप था कि उसका पडोसी अक्सर झगड़ा करता रहता है और साथ ही साथ उसकी बहू बेटियों पर भी ग़लत नीयत रखता है। इसकी शिकायत पहले भी थाने में की गयी थी लेकिन पुलिस ने उसकी बात अनसुनी कर दी। जब इस सम्बंध में थाना पड़माकर में बात की गयी तो प्रधान आरक्षक महावीर का कहना था कि महिला के आग लगाने का कारण अभी तक मालूम नहीं चला है, मामले की जांच की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article