ट्रैक्टर सहित कटर मशीन तालाब में गिरने से एक युवक की मौत | New India Times

आसिफ शाह, भिंड ( मप्र ), NIT;​ट्रैक्टर सहित कटर मशीन तालाब में गिरने से एक युवक की मौत | New India Timesभिंड जिला के दबोह में सरसों की कटाई करने आये मुरैना जिले के एक युवक की ट्रैक्टर-कटर मशीन तालाब में पलटने से एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। 

मिली जानकारी के अनुसार दबोह के वार्ड 1 में स्थित पड़री तालाब में एक ट्रैक्टर कटर मशीन सहित गिर गया जिससे ट्रैक्टर चालाक राजेश शर्मा पुत्र रघुवीर शर्मा उम्र 40 साल निवासी सिंघरोदा सिविल लाइन मुरैना की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जिसकी जानकारी दबोह थाना को दी गई। सूचना मिलने पर दबोह 100 डायल तथा आलमपुर 100 डायल भी घटना स्थल पर पहुंच गई थी। दबोह एसओ अभिलाख सिंह तोमर ने जेसीबी मशीन के सहयोग से ट्रेक्टर में दबे हुए मृतक की लाश निकलवाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर चालक अपने ट्रेक्टर और कटर मशीन को छाया में खड़ा करके आराम करना चाहता था, लेकिन जगह सकरी होने के कारण कटर मशीन अपना नियंत्रण खो कर ट्रेट्रैक्ट  साथ 10 फुट गहरे सूखे तालाब में जा गिरा जिससे चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई । पुलिस ने पंचनामा कर मृतक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए  भेज दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article