संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

आज की इस चकाचौंध एवं भागदौड़ भरी जिंदगी में मनुष्य अपने निजी स्वार्थ में प्रकृति के साथ खिलवाड़ करके वृक्षों को काटता जा रहा है जिसकी वजह से आज लोगों को शुध्द हवा, पानी और भोजन नहीं मिल पा रहा है। प्रकृति के इस सुंदर दृश्य के साथ मनुष्य स्वार्थ वश लगातार छेड़छाड़ करता आ रहा है जिसकी वजह से आज हमें प्रकृति के कोप का भाजन बनना पड़ रहा है। जिसकी वजह से सूखा, अल्पवर्षा, नदी -तालाबों का सूखना आदि कई प्रकार की प्राकृतिक आपदाएं झेलनी पड़ रही हैं। वनों की लगातार कटाई से जंगल साफ होते जा रहे हैं जिसकी वजह से आज कई वन्यप्राणियों का जीवन संकट में पड़ गया है साथ ही कई जीव-जंतुओं के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है। जिसके चलते नगर आमानगंज के प्रबुद्ध जनों द्वारा जल संरक्षण, वन संरक्षण को महत्व देते हुए नगर अमानगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्रकृति संरक्षण हेतु पौधरोपण कराया गया। जिसमें 16 पौधे जिनमें पारस, पीपल, अशोक, कदम, चार, गुलमोहर आदि के पौधे रोपित किये गए।

कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू किया गया जिसमें तहसीलदार रामलाल विश्वकर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष हक्कुन दहायत, सीएमओ मातादीन विश्वकर्मा, बीएमओ अमित मिश्रा, थाना प्रभारी वीरेंद्र मर्सकोले, रिटायर्ड आर आई गणेश प्रसाद बड़ेरिया, रिटायर्ड आर आई विद्यादीन त्रिपाठी, पेंशनर समाज अध्यक्ष लखन तिवारी, डॉ एम के गुप्ता, समाजसेवी मंगल सिंह राजावत, सफाई दरोगा प्रभा शंकर उपाध्याय, डॉ धीरज बड़ेरिया, रमेश रैकवार, कुलदीप द्विवेदी, शिक्षक लखन लाल नागर, सत्यम चतुर्वेदी, रामलाल लखेरा, नीरज खरे, श्रीमती कमलेश राजा, श्रीमती सारिका खटीक, श्रीमती रोशनी लखेरा, वसीम खान, गजेंद्र प्रताप सिंह (मुकेहा), रणमत सिंह, अब्बू चतुर्वेदी, लल्लू लाल रावत, निखिल वर्मा, रूद्र वर्मा, मनोज प्रजापति (सिपाही), रेडियो लॉजिस्टिक चेतराम लखेरा, तिजैया, हरिदास,7 वर्षीय बालक शुभम मिश्रा (डॉ अमित मिश्रा के पुत्र) एवं स्थानीय मीडिया तंत्र आलोक मोदी, प्रमोद कुमार वर्मा, नीरज रैकवार, पुष्पेंद्र विश्वकर्मा,रावेंद्र शर्मा, विष्णु गर्ग आदि नगर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
