एक करोड़ की लागत से बने नवीन हाई स्कूल भवन का मंत्री श्री हर्ष यादव ने किया लोकार्पण | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

एक करोड़ की लागत से बने नवीन हाई स्कूल भवन का मंत्री श्री हर्ष यादव ने किया लोकार्पण | New India Times

देवरी विधानसभा के केसली ब्लाक के नया नगर हाई स्कूल में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय बिधायक व मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री हर्ष यादव जी ने एक करोड़ रुपये की लागत से बने नवीन हाई स्कूल भवन का लोकार्पण किया।

कार्यक्रम दौरान मंच से मंत्री हर्ष यादव जी ने कहा कि मैं हमेशा क्षेत्र के विकास के लिये प्रयास करता रहूंगा, क्षेत्र का विकास करना व क्षेत्रीय लोगों की समस्या का निराकरण करना प्रथम कर्तव्य समझता हू। मैं देवरी की जनता का मंत्री या विधायक बनकर कार्य नहीं करता बल्कि सेवक बनकर करता हूं। मैं वचन देता हूं कि देवरी क्षेत्र का विकास पूरे जिले व मध्यप्रदेश में अलग पहचान बनायेगा। मैं हमेशा जनता के दुख सुख में साथ खडा हूँ।

एक करोड़ की लागत से बने नवीन हाई स्कूल भवन का मंत्री श्री हर्ष यादव ने किया लोकार्पण | New India Times

कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष ऑचल आठ्या, जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्रप्रताप तिवारी, डी पीसी एच पी कुर्मी, प्रभारी प्राचार्य कमलेश आठया, वी आर सी व वी ई ओ देवरी केसली आदि अधिकारी, नेतागण व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article