वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

देश में पत्रकारों पर हमले व झूठे मुकदमे दर्ज कराने का सिलसिला अभी भी जारी है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी का सामने आया है। यहां पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने पत्रकार एकता जिन्दाबाद और पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाते हुए सभी आक्रोशित पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक खीरी को ज्ञापन सौप पत्रकार पर फर्जी मुकदमा हटाये जाने की मांग की।
पत्रकारों पर आये दिन फर्जी मुकदमे, मार पीट उत्पीड़न के मामले सामने आते रहते हैं। किसी के भ्रष्टाचार को उजागर करों तो दबाव बनाया जाता है, किसी पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए खबर प्रकाशित करो तो दबंगई की जाती है, पात्र लाभार्थियों का हक मारने वालों के सच को सामने लाने पर अपने भ्रष्टाचार को दबाने के लिए भ्रष्टाचारी द्वारा हर हत्कण्डे अपनाये जाते हैं। भ्रष्टाचारियों को जब पत्रकार समाज के सामने नंगा करता तो पत्रकार की जान पर बन आती है और वह घिर जाता है चारों तरफ से फिर भी हिम्मत न हार सच की जंग लड़ने वाले जांबाज पत्रकारों को नीचा दिखाने वाले खुद देख जाते है नीचा क्योंकि सच सच होता है और झूठ झूठ। एक बार फिर एक पत्रकार को प्रताड़ित करते हुए झूठे मुकदमे में फंसाया गया है। जिस सम्बन्ध में समस्त पत्रकार कलेक्ट्रेट में एकत्रित होकर पुलिस अधीक्षक खीरी को ज्ञापन दिया।
पत्रकार आमिर रजा ने कहा कि यह पहली घटना नहीं है, पत्रकारों का आये दिन उत्पीड़न होता है इसलिए खबर प्रकाशित करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की परंपरा बन्द हो। पहले जांच की जाये फिर कार्यवाही की जाये। जीतेन्द्र कश्यप के साथ भी यही हुआ है, सारा मामला खबर कवरेज करने गये पत्रकार जितेंद्र कश्यप निवासी ग्राम अहमदनगर थाना हैदराबाद के पीडि़त पत्रकार के ही गांव के लोग राम अवतार पुत्र स्व0 बिहारी लाल के साथ प्रमोद पुत्र मुन्ना, गंगासागर पुत्र बृजकिशोर मौर्य ने दिनांक 21 मई 2019 को मारपीट की थी जिसकी प्रथम सूचना रिपोर्ट स्वयं राम अवतार ने थाना हैदराबाद जिला लखीमपुर खीरी में 197/19 धारा 323, 504 3/1/10 एस.सी.एस.टी में दो व्यक्तियों प्रमोद पुत्र मुन्ना व गंगासागर पुत्र ब्रजकिशोर के विरुद्ध दर्ज कराई थी, उसी रात राम अवतार की मृत्यु हो गई मृत्यु के पश्चात मृतक के बहनोई मातादीन पुत्र चोखे लाल ने पीडि़त पत्रकार को उसी घटना में फर्जी नामजद पुलिस से मिलकर करा दिया। पीड़ित पत्रकार को गांव की रंजिश के कारण झूठा फंसाया जा रहा है जबकि घटना में मृतक राम अवतार द्वारा स्वयं थाना हैदराबाद जिला खीरी में दी गई तहरीर में पीड़ित पत्रकार नामजद नहीं था, केवल प्रमोद व गंगासागर नामजद थे। इस प्रकार पीड़ित पत्रकार को उक्त घटना में फर्जी नामजद कर झूठा फंसाया जा रहा है जबकि पीड़ित निर्दोष है। इस सम्बन्ध में जब पत्रकारों ने एसपी खीरी से जानकारी चाही तो उन्होनें आश्वसन दिया है कि पत्रकार पर से फर्जी मुकदमा हटाया जायेगा और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।
ज्ञापन देने गये पत्रकारों में आमिर रजा पम्मी, सियाराम गौढ़, सुनील पाण्डेय, डीके मिश्रा, नरेन्द्र कुमार वर्मा, करूणेश त्रिवेदी, तेजपाल शर्मा, विशाल भारद्वाज, मोहम्मद लईक, आशीष राठौर, अतुल कुमार, मोहम्मद रफीक, अनूप गुप्ता, सहतून खान, आमिर खान, फराज खान, प्रभाकर, सुनहरा आदि पत्रकार उपस्थित रहे।
