मुरैना के सुभाष चन्द्र बोस महाविद्यालय की मान्यता समाप्त, छात्रवृत्ति वितरण में अनियमितता पाये जाने पर उच्च शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई | New India Times

अबरार अहमद खान, मुरैना/भोपाल (मप्र), NIT:

मुरैना के सुभाष चन्द्र बोस महाविद्यालय की मान्यता समाप्त, छात्रवृत्ति वितरण में अनियमितता पाये जाने पर उच्च शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई | New India Times

उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश ने छात्रवृत्ति वितरण में गम्भीर अनियमितता पाये जाने पर मुरैना जिले के अशासकीय सुभाष चन्द्र बोस महाविद्यालय, पहाडगढ़ की मान्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है।

अपर आयुक्त उच्च शिक्षा श्री वेद प्रकाश ने मीडिया को बताया कि महाविद्यालय द्वारा अनुसूचित जाति पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति के लिए प्रस्तुत आवेदन-पत्रों में गलत जानकारी दी गई और कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर फर्जी प्रस्ताव तैयार कर विभाग को प्रस्तुत किया गया। महाविद्यालय द्वारा पुराने पोर्टल के अनुसार उच्च पाठ्यक्रम में प्रवेश लेकर छात्रवृत्ति प्राप्त कर चुके ऐसे छात्रों के प्रस्ताव भी तैयार किए गए जो संस्था में प्रवेशित ही नहीं थे। राज्य शासन द्वारा बार-बार जानकारी मांगे जाने के बाद भी महाविद्यालय ने जांच में सहयोग नहीं किया और न ही दस्तावेज उपलब्ध कराए। इस तरह महाविद्यालय द्वारा नियमों कर उल्लघंन किया गया। महाविद्यालय की गतिविधियाँ गम्भीर कदाचरण एवं गबन की श्रेणी में आने के कारण मान्यता समाप्त की गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article