जूस से कम फलों से मिलती है ज्यादा एनर्जी: डॉ सुधांशु गर्ग MBBS/MD | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

जूस से कम फलों से मिलती है ज्यादा एनर्जी: डॉ सुधांशु गर्ग MBBS/MD | New India Times

एक खास मुलाकात में एनआईटी पन्ना संवाददाता संदीप तिवारी से बात करते डॉ सुधांशु गर्ग ने बताया कि समर सीजन के दौरान शरीर को भरपूर एनर्जी की जरूरत होती है जिससे आप गर्मी का डटकर मुकाबला कर सकें। फलों में एक विशेषता होती है कि वह आपके बॉडी को परस्पर एनर्जी देने का काम करे जिससे आप अपने आपको तरोताजा महसूस कर सकें। फलों के जूस को लेकर के हर उम्र के लोगों में क्रेज देखने को मिलते हैं। पन्ना आमानगंज में संचालित होने वाले समर सीजन के दौरान जूस सेंटरों में देर रात तक मनपसंद फलों के जूस का सेवन करते हुए लोगों को देख रहा है इसके साथ ही गांव शहर में कुछ मिक्सर की मदद से फलों का जूश निकालते हुए फैमिली के लोगों को देते है ये रस शरीर की एनर्जी को मेंटेन रखने का काम करता है इस सीजन में बुजुर्गों और महिलाओं बच्चों के लिए फल लाभदायक साबित होता है। वहीं डाक्टर सुधांशु जी का कहना है कि जूस से कहीं अच्छा ताजा फल खाने में लाभ है क्योकि फल खाने से तरल गाढ़ा पदार्थ बनता है जो काफी समय तक एनर्जी देता है साथ ही गर्म हवा के चलते बाहरी लू हवा के थपेड़ों से वचने के लिए सूती कपड़े से मुंह बाधकर रखें और फास्ट फूड का सेवन न करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.