शाहनवाज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल के इकबाल मैदान में मुस्लिम कल्याण परिषद के सदस्यों के द्वारा देश में हो रही रेप की घटनाओं को संज्ञान में लेकर दोषियों के खिलाफ फांसी की मांग की है। उन्होंने कहा कि हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि जो भी दोषी हो उनको कड़ी से कड़ी सजा दी जाए जिससे कि आगे चलकर ऐसी घटनाएं ना हो, हम उत्तर प्रदेश सरकार और जितनी भी राज्य सरकारें हैं सबसे मांग करते हैं कि दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानून बनाएं जिससे कि ऐसी घटनाओं को बढ़ावा ना मिले।
मांग करने वालों में परिषद प्रदेश अध्यक्ष सफदर उल्हक, प्रदेश प्रवक्ता आमिर हुसैन, सचिव मुजीब उर रहमान. मतीन खान, इरफान खान, दाऊद अली, सना नाज़, सना खान आदि शामिल रहे।
