सरकार द्वारा गरीबों के लिए जारी योजनाओं में जमकर हो रहा है भ्रष्टाचार, भ्रष्टाचारी गरीबों के हक पर डाल रहे हैं डाका, जिम्मेदार बने उदासीन | New India Times

योगेश तिवारी, ब्यूरो चीफ, बाराबंकी (यूपी), NIT:

सरकार द्वारा गरीबों के लिए जारी योजनाओं में जमकर हो रहा है भ्रष्टाचार, भ्रष्टाचारी गरीबों के हक पर डाल रहे हैं डाका, जिम्मेदार बने उदासीन | New India Times

देश के प्रधानमंत्री नारेन्द्र मोदी हर एक जनसभा में भ्रष्टाचार को खत्म करने का ऐलान करते आ रहे हैं और भ्रष्टाचारियों को पकड़कर उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही का आदेश जारी कर रहे हैं लेकिन फिर भारत देश में भ्रष्टाचारी भ्रष्टाचार छोड़ने को तैयार नहीं हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भ्रष्टाचार विरोधी आदेश का भ्रष्टाचारियों पर कोई असर नहीं हो रहा है। ये बेखौफ देश में भ्रष्टाचार की नींव डालकर अपनी हुकूमत जमाये हुए बैठे हैं। ऐसा ही मामला बाराबंकी के विकास खंड सूरतगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत छेदा में सामने आ रहा है।

सरकार द्वारा गरीबों के लिए जारी योजनाओं में जमकर हो रहा है भ्रष्टाचार, भ्रष्टाचारी गरीबों के हक पर डाल रहे हैं डाका, जिम्मेदार बने उदासीन | New India Times

मिली जानकारी के अनुसार गांव के विकास कार्य से लेकर गरीबों को मिलने वाली हर एक योजनाओं में ब्लाक के भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत से भ्रष्टाचारी प्रधान ने जमकर सरकारी धन का बंदर बाट किया है।

सरकार द्वारा गरीबों के लिए जारी योजनाओं में जमकर हो रहा है भ्रष्टाचार, भ्रष्टाचारी गरीबों के हक पर डाल रहे हैं डाका, जिम्मेदार बने उदासीन | New India Times

मालुम हो कि बाराबंकी के सूरतगंज ब्लाक क्षेत्र ग्राम पंचायत छेदा में केन्द्र व प्रदेश सरकार से गांव के विकास व गरीबों की अर्थिक मदद में मिलने वाला शौचालय हो या प्रधानमंत्री आवास योजना या सोलर लाइट हो या गांव के विकास को दर्शाती इंटरलॉकिंग रोड या नाली खड़ंज्जे का निर्माण की बात करें यहॉ के हर एक योजनाओं में अधिकारियों की मिलीभगत से सरकारी धन का बंदर बाट किया गया है।

सरकार द्वारा गरीबों के लिए जारी योजनाओं में जमकर हो रहा है भ्रष्टाचार, भ्रष्टाचारी गरीबों के हक पर डाल रहे हैं डाका, जिम्मेदार बने उदासीन | New India Times

आवास के नाम पर गरीबों से जमकर अवैध वसूली की गई है जिसकी शिकायत कई महीने पूर्व भी ग्रामीणो द्वारा उच्चस्तरीय अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर की जा चुकी है लेकिन प्रधान की दबंगाई के आगे अधिकारी भी बेबस नजर आ रहे हैं, यही कारण है कि इस ग्राम पंचायत में चर्मसीमा पर धांधली व भ्रष्टाचार के बावजूद इस पर ना तो आज तक कोई कार्यवाही हुई है ना ही गांव के विकास कार्य की जांच की गई है जिसके चलते यहॉं के भ्रष्टाचारियों के हौसले दिन पर दिन बुलन्द होते जा रहे हैं। ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article