चूल्हे की चिंगारी से दो घर जल कर राख, लाखों के नुकसान का अनुमान | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:

चूल्हे की चिंगारी से दो घर जल कर राख, लाखों के नुकसान का अनुमान | New India Times

सीतापुर जिले के थानगांव थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर करीब एक बजे आग की चपेट में आकर दो घर जलकर राख हो गए। अग्निकाण्ड में नगदी के अलावा तीन लाख से अधिक की संपत्ति के नुकसान का अनुमान। काफी प्रयास के बाद आग की लपटों को बुझाया जा सका। हादसा थानगांव क्षेत्र के ग्राम पंचायत शंकरपुर झिसनी के मुराउनपुरवा में हुआ है।

बताते हैं कि राजपाल पुत्र बनवारीलाल के घर में दोपहर महिलाएं खाना बना रही थीं कि इसी दौरान अचानक तेज हवाओं से चिंगारी उड़कर छप्पर पर जा गिरी। पता तब चला, जब छप्पर से लपटें उठने लगीं। चीख पुकार करते हुए घर के लोग भागकर बाहर आ गए। पड़ोसी घर ग्राम प्रधान रामसुमिरन का था देखते ही देखते आग ने उसे भी अपनी चपेट में ले लिया। गांव के लोग तेज लपटे देख दौड़कर पहुंचे। निजी संसाधनों की मदद से आग को शांत किया जाने लगा। दमकल विभाग को भी सूचित किया गया। तब तक आग की चपेट में आकर नकदी, गहने, घरेलू सामान, तीन बैट्रा, गहने और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गये। आगे बढ़ने वाली लपटों को पंपिंग सेट और अन्य साधनों की मदद से रोका जा सका। सूचना मिलने पर तहसील प्रशासन के लोग आ गए। इनके द्वारा नुकसान का आंकलन किया गया है। आग के नुकसान में तीन लाख का सामान नकदी-गहने नष्ट होने की बात बताई गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.