डिप्टी कमिश्नर ने कराई गरीब लड़की की शादी | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:डिप्टी कमिश्नर ने कराई गरीब लड़की की शादी | New India Times

जहां सरकारें और समाज सेवी गरीब कन्याओं की शादी के लिए सामूहिक विवाह का आयोजन करते है वहीं किसी भी अधिकारी द्वारा किसी गरीब कन्या की शादी का पूरा जिम्मा लेने का मौका बहुत कम ही देखने को मिलता है। डिप्टी कमिश्नर द्वारा गरीब लड़की की शादी कराने की प्रसंशा चारों ओर हो रही है।
ऐसा ही एक सामज सेवा का कार्य जो आम जनमानस में चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसकी लोगों द्वारा काफी प्रशंसा की जा रही है। तहसील क्षेत्र के विकास खंड बेहजम के ग्राम रामनगर निवासी राज कुमार जो कि बेहद गरीब और भूमिहीन व्यक्ति है। राज कुमार के पांच पुत्रियां हैं जिसमें पहली पुत्री की शादी राजकुमार ने एक वर्ष पूर्व कर दी थी।
राज कुमार की दूसरी बेटी भी शादी लायक हुई, इस बेटी की शादी के लिए बरेली मंडल के डिप्टी कमिश्नर गौरी शंकर जो कि पूर्व विधायक मोतीलाल पैलवी के दामाद और पूर्व जिला पंचायत सदस्य अखिलेश पैलवी के बहनोई है उन्होंने राजकुमार की बेटी बन्दना की शादी की जिम्मेदारी अपने ऊपर ली और दान दहेज खाना पीना के सहित पूरा समय दिया। बारात पसगवां ब्लॉक के हरिहरापुर से आई थी। शादी बड़ी धूम धाम से पति पत्नी दोनों ने की। क्षेत्र में इस सराहनीय कार्य की चारों ओर भूरि भूरि प्रसंशा हो रही है। डिप्टी कमिश्नर गौरी शंकर अपनी पत्नी किरन के साथ पूरा समय बारातियों की आवभगत से लेकर देखरेख में समय दिया। बेहद गरीब और भूमिहीन होने के कारण राजकुमार को अपने परिवार के पालन पोषण के लिए भी काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। गौरीशंकर ने उक्त शादी में दान दहेज खाना पीना के साथ पति पत्नी सहित पूरे समय देकर एक मिशाल पेश की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.