ब्रज प्रेस क्लब तथा उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वाधान में पत्रकार संगोष्ठी का हुआ आयोजन, देश-प्रदेश में सामाजिक कार्यों के लिए कई हस्तियां हुईं सम्मानित | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

ब्रज प्रेस क्लब तथा उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वाधान में पत्रकार संगोष्ठी का हुआ आयोजन, देश-प्रदेश में सामाजिक कार्यों के लिए कई हस्तियां हुईं सम्मानित | New India Times

ब्रज प्रेस क्लब तथा उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वाधान में होटल बृजवासी रॉयल में पत्रकार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारत सेवा न्यास के द्वारा देश व प्रदेश में सामाजिक कार्यों के लिए कई हस्तियों को सम्मानित किया गया।

भारत सेवा न्यास की ओर से न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी मानवेंद्र सिंह पांडव ने इस पत्रकार संगोष्ठी में सहभागिता की। उनको प्रशस्ति पत्र देकर उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कमलकांत उपमन्यु तथा बलदेव विधायक श्री पूरन प्रकाश के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उप्र वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष, भास्कर दुबे, सचिव राजेश मिश्रा, विधायक पूरन प्रकाश, विधायक ठा. कारिन्दा सिंह, यश भारती से सम्मानित प्रख्यात कवि विष्णु सक्सैना, महामंडलेश्वर डाॅ.अवशेष स्वामी, बार के पूर्व अध्यक्ष संतोष शर्मा ब्रजगोपाल शर्मा, सुशील शर्मा, बार सेक्रेटरी विशाल सिंह, पूर्व सचिव राजेन्द्र शर्मा, पूर्व सचिव केसी गौड, क्षेत्राधिकारी मांट राकेश सिंह, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं अग्रवाल समाज के अध्यक्ष सेठ जयंती प्रसाद अग्रवाल, समाजसेवी पवन चतुर्वेदी अधिवक्ता, मथुरा बार अध्यक्ष के प्रतिनिधि जय ठाकुर जैकी एडवोकेट, शिक्षाविद् अरूण वाजपेयी, सौंख चेयरमैन भरत सिंह, राया के पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा, पूर्व चेयरमैन सुभाष अग्रवाल, राजू सेठ, चंद्रप्रताप सिकरवार, विवेक प्रिय आर्य, राम गोपाल चौधरी, राजकुमार तोमर, राकेश कुमार सिंह उर्फ बंटी अनिल कुमार जी आदि उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.