बाढ़ से निपटने की तैयारियां पूरी: डीएम, परियोजना का कार्य होने से ग्रामीणों को बाढ़ का खतरा कम | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:

बाढ़ से निपटने की तैयारियां पूरी: डीएम, परियोजना का कार्य होने से ग्रामीणों को बाढ़ का खतरा कम | New India Times

डीएम अखिलेश तिवारी ने शनिवार को सीडीओ, एडीएम समेत अन्य अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर बाढ़ व कटान से बचाव की तैयारियों को परखा। सबसे पहले डीएम ने कटान प्रभावित गौलोक कोड़र के गोड़ियनपुरवा के पास बने स्टड निर्माण कार्य को देखा। जियो बैग पर चले भी। ग्रामीणों से कहा कि बाढ़ आने से पहले ही शासन- प्रशासन सभी आवश्यक इंतजाम कर लेगा। बाढ़ से गांवों को पूरी तरह सुरक्षित कर लिया जाएगा। इसके बाद डीएम काशीपुर के कम्हरिया शेखूपुर पहुंचे। जहां पर हो रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने बताया कि परियोजना का कार्य होने से बाढ़ से खतरा कम हो जाएगा। डीएम ने कहा कि शेष कार्य शीघ्र पूरा होगा। काशीपुर के दो दर्जन ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत की कि शौचालय की चेक अभी तक नहीं दी गई है। डीएम ने संबंधित एसडीएम को समस्या दूर कराने के निर्देश दिए। असईपुर के ग्राम प्रधान शिवबरन लाल शुक्ल ने बेसहारा पशुओं की अधिकता से अवगत कराया। प्रधान ने कहा कि ग्राम पंचायत की 175 बीघा जमीन अंधपुर व मूसेपुर में खाली पड़ी है। उसपर गोशाला बन जाए तो लोगों को निजात मिले। डीएम ने गोशाला बनाने का आश्वासन दिया। सीडीओ संदीप कुमार, एडीएम विनय पाठक, एसडीएम किशुक श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार बालेंदु भूषण आदि अधिकारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.