आविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग के लिए जा रहे जिला पंचायत सदस्यों व कांग्रेस विधायक पर जानलेवा हमला, फायरिंग कर कुछ सदस्यों का हुआ अपहरण | New India Times

सद्दाम हुसैन, रायबरेली/लखनऊ (यूपी), NIT:

आविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग के लिए जा रहे जिला पंचायत सदस्यों व कांग्रेस विधायक पर जानलेवा हमला, फायरिंग कर कुछ सदस्यों का हुआ अपहरण | New India Times

सत्ता के सामने प्रशासन किस तरह नतमस्तक हो जाता है इसकी बानगी देखना हो तो रायबरेली आईये, आज सत्ता की हनक के आगे जिला प्रशासन इतना पंगु दिखा कि दिनदहाड़े टोल प्लाजा पर पंचायत सदस्यों पर फायरिंग होती है उसके बाद कुछ सदस्यों का अपहरण भी किया जाता है लेकिन रायबरेली पुलिस असहाय ही नज़र आती है।

आज जिला पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होनी थी। जिला पंचायत में बीजेपी एमएलसी दिनेश सिंह के भाई अवधेश सिंह अध्यक्ष हैं। जब वोटिंग के लिए जिला पंचायत सदस्य राकेश अवस्थी, कांग्रेस की सदर विधायक अदिति सिंह और कुछ अन्य जिला पंचायत सदस्यों के साथ रायबरेली जा रहे थे कि तभी बछरावां टोल प्लाजा के पास उनकी गाड़ी को कुछ दबंगों ने रोक लिया। हमलावरों ने कुछ जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण किया और विधायक की गाड़ियों का पीछा किया और इसके बाद महावीर स्कूल के पास उनकी गाड़ी पर पथराव हुआ जिससे गाड़ी पलट गई जिसमें राकेश अवस्थी को गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि अदिति को मामूली चोटें आई हैं। जिला अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पूर्व विधायक व अदिति के पिता अखिलेश सिंह जिला अस्पताल पहुंच गए हैं।

अभी हाल ही में राकेश अवस्थी ने एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। उनका एसपी सुनील कुमार सिंह साथ एक ऑडियो भी वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने अपने जान का खतरा बता कर सुरक्षा की मांग की थी। इसके अलावा कई सदस्यों ने ज्ञापन देकर अपने ऊपर हमला होने की आशंका जताई थी।

इस सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

By nit