तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत दो घायल | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत दो घायल | New India Times

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के गोला लखीमपुर मार्ग पर ग्राम केशवापुर चौराहे के निकट बनी एस्सार पेट्रोल पंप के सामने एक तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी जिससे बाइक चालक व एक मासूम की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि बाइक पर बैठी दो सगी बहनें घायल हो गयीं। हादसे के समय मौके पर मौजूद राहगीरों ने डीसीएम चालक को पकड़कर उसकी धुनाई कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिलाओं को सीएचसी गोला भिजवाया और मृतकों के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिलास्पताल भिजवाया।तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत दो घायल | New India Times

थाना हैदराबाद क्षेत्र के ग्राम पिपरा निवासी सतीश पुत्र वीपत अपनी दो भांजियों थाना मैलानी क्षेत्र के ग्राम जटपुरा निवासी श्यामकुमारी पत्नी महेंद्र 25, आरती पत्नी कौशल 23 व श्यामकुमारी का 4 वर्षीय पुत्र कुशाग्र को बाइक से लेकर फूलबेहड़ अपने बहनोई के अंतिम संस्कार में गया था जहां से वापस आ रहा था जैसे ही गोला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम केशवापुर के पास बनी एस्सार पेट्रोल पम्प के पास पहुंचा उसी समय सामने से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे सतीश व 4 वर्षीय मासूम कुशाग्र की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दोनों बहनें गम्भीर रूप से घायल हो गयी।जिन्हें गोला पुलिस ने सीएचसी गोला में भर्ती कराया।गोला पुलिस ने डीसीएम चालक को भीड़ से बचाकर कोतवाली ले गयी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.