वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के अंतर्गत करनपुर के पास टाटा मैजिक ने बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मारी दी जिससे बाइक सवार लोग काफी दूर जाकर गिरे और रोड पर रगड़ते हुए काफी दूर चले गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुनेंद्र पाल वर्मा 40 पुत्र लक्ष्मी नारायण निवासी मिदानियाँ गढ़ी लखीमपुर अपनी बाइक से बहन प्रीति व भांजे अजय को लेकर ग्राम बहेरवा छोड़ने जा रहे थे, प्रीति की गोद में एक 4 वर्षीय बच्ची भी थी सभी गंभीर रूप से घायल हो गए, तभी फरधान थाना क्षेत्र के करनपुर के पास पीछे से आ रही टाटा मैजिक यूपी 31 टी 9935 ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

जिससे बाइक पर सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस को बुलाकर घायलों को जिला अस्पताल लाया गया।
