21 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, राजधानी भोपाल में नहीं दम रहा है आत्महत्या का सिलसिला | New India Times

सरवर खान जरीवाला, भोपाल (मप्र), NIT:

21 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, राजधानी भोपाल में नहीं दम रहा है आत्महत्या का सिलसिला | New India Times

राजधानी भोपाल में हर रोज फांसी लगाने के मामले सामने आ रहे हैं। फांसी लगाने वालों में सबसे ज्यादा युवा शामिल हैं। ऐसा ही एक मामला शाहपुरा इलाके में सामने आया है। जहां कल शनिवार की दोपहर एक युवती ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवती ने यह कदम उस समय उठाया जब वह घर पर अकेली थी। पुलिस ने मृग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

NIT को मिली जानकारी के अनुसार, 21 वर्षीय रोशनी पुत्री ज्ञान सिंह तोमर बावड़ियाकलां में रहती थी। उसके पिता ज्ञान सिंह तोमर खेती किसानी करते हैं। उसने आठवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। कल शनिवार को माता पिता मंडीदीप गए थे। छोटा भाई अपने दोस्तों के साथ खेलने चला गया था। युवती घर पर अकेली थी। इस दौरान उसने कमरे में फांसी लगा ली। जब भाई घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसने खटखटाया लेकिन अंदर से कोई हरकत नहीं हुई।

जब दरवाजा नहीं खुला तो वह छत के रास्ते अंदर पहुंचा, जहां कमरे में रोशनी फंदे पर लटकी हुई थी। इसी सूचना उसने माता पिता को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस को मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है जिससे मौत के कारणों का पता चलता। पीएम रिपोर्ट और परिजनों की बयानों के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

By nit