मतदाता जागरूकता अभियान के तहत निकाली गई रैली | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत निकाली गई रैली | New India Times

सीतापुर जिला के लहरपुर क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढ़ाने एवं शत प्रतिशत मतदान हेतु मतदाताओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से आज प्राथमिक विद्यालय सिंगनापुर में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। रैली ने गांव का भ्रमण कर, आओ मिलकर अलख जगाए, 100% मतदान कराएं। पहले मतदान करेंगे, फिर जलपान करेंगे आदि नारे लगा कर ग्रामीणों को मतदान के लिए प्रेरित किया।

शिक्षक अनवर अली ने इस अवसर पर रैली को संबोधित करते हुए आगामी 6 मई को लोगों से मतदान की अपील की और कहा कि मतदान आपका अधिकार है, इसे आप जरूर प्रयोग करें और अपने मनपसंद की सरकार का चयन करें। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका नीता सिंह, समाजसेवी उत्तम शर्मा, मोहम्मद रफीक अंसारी, राम सागर, पिंकी देवी, राममूर्ति दीक्षित, भीमराज, पूजा देवी, सुंदरलाल सहित भारी संख्या में छात्र-छात्राओं ने रैली में प्रतिभाग किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.