हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:

लहरपुर क्षेत्र के विश्वा तिराहे गेट पर आज उप जिलाधिकारी सुरेश कुमार एवं खंड शिक्षा अधिकारी रणजीत कुमार के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं व शिक्षकों ने आगामी 6 मई को होने वाले चुनाव महापर्व में मतदाता प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से दुपहिया एवं चौपहिया वाहनों पर मतदाता जागरूकता स्टीकर लगाकर लोगों से शत प्रतिशत मतदान करने एवं लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील की गई।

इस मौके पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने सभी वाहन स्वामियों के वाहनों में स्टिकर लगाकर मतदान महापर्व में भाग लेने की पुरजोर अपील की। स्टीकर पर, “आओ मिलकर अलख जगाएं, शत प्रतिशत मतदान कराएं। मतदान करेगा सीतापुर” जैसे आकर्षक नारों से लोगों को मतदान हेतु जागरूक किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सुरेश कुमार ने सभी से शत प्रतिशत मतदान एवं मतदान के लिए औरों को प्रेरित करने व दिव्यांग जनों को मतदान स्थल तक ले जाने की अपील की। इस कार्यक्रम में लगभग 500 से अधिक दोपहिया और चौपहिया वाहनों पर स्टिकर लगाकर लोगों को मतदान हेतु जागरूक किया गया। इस अवसर पर शिक्षक अनवर अली, मोहम्मद असद सिद्दीकी, रफीक अहमद अंसारी, योगेश सिंह, रामचंद्र वर्मा, पंकज कुमार, सौरभ शुक्ला, वार्डन सुनीता भार्गव, संदीप कुमार, सेवक राम आदि उपस्थित थे।
