महामहिम राष्ट्रपति के विवेकाधीन कोटे से बुरहानपुर के दो हाजी चयनित, मध्यप्रदेश हज कमेटी भोपाल की वेटिंग लिस्ट किल्यर होने से बुरहानपुर के पांच हाजियों का हुआ चयन | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

महामहिम राष्ट्रपति के विवेकाधीन कोटे से बुरहानपुर के दो हाजी चयनित, मध्यप्रदेश हज कमेटी भोपाल की वेटिंग लिस्ट किल्यर होने से बुरहानपुर के पांच हाजियों का हुआ चयन | New India Times

भारत गणराज्य के महामहिम राष्ट्रपति महोदय द्वारा विवेकाधीन कोटे के अंतर्गत चयनित हाजियों की सूची जारी की गई है, जिसमें बुरहानपुर के ग्राम इच्छापुर के नाबू मनिहार और उनकी पत्नी का नाम हज 2019 हेतु चयनित किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश स्टेट हज कमेटी भोपाल की वेटिंग लिस्ट में बुरहानपुर के पांच हाजियों का चयन होने की जानकारी हाजी मतीन अजमल द्वारा दी गई है। हाजी मतीन अजमल ने बताया कि मध्यप्रदेश स्टेट हज कमेटी भोपाल के अंतर्गत 13 हाजियों का चयन प्रक्रिया अधीन है। प्रक्रिया अधीन कार्यवाही के चलते 13 हाजियों के मूल पासपोर्ट एक वचन पत्र के अधीन मांगे गए हैं। आशा है कि इन 13 लोगों का भी चयन इंशाअल्लाह होगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय सांसद नंद कुमार सिंह चौहान द्वारा विवेकाधीन कोटे के अंतर्गत भारत के महामहिम राष्ट्रपति, भारत के महामहिम उप राष्ट्रपति तथा भारतीय प्रधानमंत्री को पत्र प्रेषित कर ज़िले के 6 हाजियों के चयन की अनुशंसा की गई थी, लेकिन राष्ट्रपति द्वारा जारी सूची में बुरहानपुर के दो हाजी का चयन होना भी स्वागत योग्य है। चूंकि लोक सभा चुनाव में यह चुनावी समर है। इस कारण जनता एंव आलोचकों द्वारा हर एक पोस्ट को राजनैतिक चश्मे से ही देखा जाता है। मध्यप्रदेश मदरसा बोर्ड भोपाल के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर इमादुद्दीन ने राष्ट्रपति द्वारा चयनित दो हाजियों को लेकर सोशल मीडिया पर जो पोस्ट डाली है, उस पर कई लोगों ने मुबारकबाद के साथ स्वागत किया है, वहीं कुछ लोगों और आलोचकों की ओर से मध्यप्रदेश मदरसा बोर्ड भोपाल के पूर्व अध्यक्ष को निशाना बनाकर राजनीति से प्रेरित प्रतिक्रिया ज़ाहिर की जा रही है। लेकिन चूंकि उन्हें भी अपने सियासी आक़ा की गुड लिस्ट में रहना है तो लोगों की हर चीज़ खून का घूंट पीकर गवारा करना भारतीय सियासत में एक मजबूरी होती है। खैर दो हाजियों को उनका चयन मुबारकबाद के साथ एक चैप्टर को यहां क्लोज़ करना हम सब के हित में है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.