अरशद रज़ा, अमरोहा/लखनऊ (यूपी),NIT:

आज शिया यूथ ब्रिगेड के कैम्प कार्यालय अमरोहा जिला के कस्बा सैद नगली मुहल्ला महल में ब्रिगेड की एक मीटिंग हुई। मीटिंग मे सऊदी सरकार द्धारा 27 बेगुनाह शिया मुसलमानों को सज़ा देने व उनकी बर्बर हत्या करने की कड़ी निन्दा की गयी।
अरशद रज़ा ने कहा कि सऊदी अरब में पिछले कई सालों में हज़ारों बेगुनाह शिया मुसलमानों को फाँसी पर चढ़ा दिया गया है। ये सरासर मानवता की हत्या है। संयुक्त राष्ट्र संघ को इन हत्याओं का संज्ञान लेना चाहिए।
अरीब हैदर ने कहा कि सभी मुसलमान इस मुददे पर एक हो जायें और सभी को सऊदी अरब का बाॅयकाट कर देना चाहिए। फिरोज़ हैदर व सदफ रज़ा ने कहा कि सऊदी अरब में दिन ब दिन शिया अल्पसंख्यकों पर सरकार द्धारा अत्याचार बढ़ रहा है ये एक सोचनीय बात है।
अन्य लोगों ने भी मीटिंग में अपनी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब का आतंकवाद पर रवैया दो तरफा है। एक तरफ वह ईरान, बहरीन, सीरिया, इराक़ व फिलिस्तीन में आतंकवादियों को मदद दे रहा है वहीं दूसरी ओर वह यह दिखाता है कि वह आतंकवाद के खिलाफ है। ये दो तरफा रवैय्या नहीं चलेगा।
मीटिंग में मोहम्मद इमरान, हुसैन मेंहदी, अरशद अब्बास, ऐजाज़ मुर्तज़ा, हसन कामरान, आतिफ हुसैन, डाॅ समर रज़ा, इंजीनियर अम्मार हैदर, सुहैल अब्बास, मुजम्मिल हुसैन व ब्रिगेड के सभी मेम्बर्स व कस्बे के अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
