मोहम्मद जाकिर, मैनपुरी ( यूपी ), NIT;
जिलाधिकारी चन्द्र पाल सिंह ने यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को नकल विहीन एवं शान्तिपूर्ण रूप सम्पन्न कराने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने परीक्षा के प्रथम दिन ही नकल के लिए बदनाम विद्यालयों में से चिन्हित एस.बी.आर. इण्टर कालेज देवी रोड का पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सक्सेना के साथ इण्टर मीडिएट की द्वितीय पाली में आयोजित परीक्षा का औचक निरीक्षण कर केन्द्र पर बदहाल व्यवस्था के चलते केन्द्र व्यवस्थापक रीतू राठौर को तत्काल प्रभाव से हटाये जाने के निर्देश दिये हैं। विद्यालय के अधिकांश कमरों मे मानक के अनुसार कक्ष निरीक्षक तैनात नहीं थें। ज्यादातर कक्षों में एक ही कक्ष निरीक्षक डियूटी करते मिले। परीक्षा केन्द्र पर अनावश्यक रूप से 4 शिक्षकों को सचल दल के रूप में तैनात किया गया है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाओ में सरकार बदलने का असर दिख रहा है। पहले ही दिन नकल माफियों मे हड़कम्प देखने को मिला। जिलाधिकारी चन्द्र पाल सिंह ने सख्त तेवर अपनाते हुए परीक्षा की कमान संभाली है। सभी उप जिलाधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि वह अपने-अपने क्षेत्र के परीक्षा केन्द्रों का नियमित भ्रमण करें। अधीनस्थों के माध्यम से जानकारी करायें। यदि कहीं नकल की शिकायत मिले तो प्रभावी कार्यवाही करें। यदि कहीं नकल होतेे पाई गई तो उप जिलाधिकारी सीधे तौर पर जिम्मेदार होगें। उन्होंने तैनात सभी सेक्टर,स्टेटिक मजिस्ट्रेटों से कहा है कि वह परीक्षा अवधि में पैनी नजर रखें। किसी भी परीक्षा केन्द्र पर नकल न होने दें। अपने दायित्वों का निर्वहन निडर होकर करें। किसी के दबाव में न आयें। नकल करने,कराने वालों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी जायें। उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य के साथ किसी भी दशा में खिलवाड़ बरदाश्त नहीं होगा। नकल कर पास होने वाला छात्र जीवन में कभी सफल नहीं हो सकता है। इसलिए आप सब बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखकर परीक्षा की सुचिता बनाये रखे और नकल जैसा घिरौना कृत्य करने वालों से सख्ती से निपटें।
कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि परीक्षा प्रारभ्भ होते ही नकल के लिए बदनाम परीक्षा केन्द्रों को चिन्हित किया जा रहा है। तहसील कुरावली क्षेत्र मे भी नये 11 परीक्षा केन्द्र संवेदनशील घोषित किये गये हैं, जिसमें अवन्ती बाई इण्टर कालेज, तथागत इण्टर कालेज, रूस्तम सिंह इण्टर कालेज, लल्लू सिंह इण्टर कालेज, वी.जी.भारतीय इण्टर कालेज, मुरारी लाल इण्टर कालेज, आर.एस. शिक्षा सदन, गोमती इण्टर कालेज, एस.डी.आर इण्टर कालेज एवं आदर्श कृष्ण इण्टर कालेज को भी संवेदनशील मानते हुए परीक्षा को नकल विहीन एवं शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किये गये हैं ।
श्री सिंह ने बताया कि अन्य तहसीलों में भी परीक्षा केन्द्रों को चिन्हित किया जा रहा है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाओं में किसी भी दशा में नकल नहीं होने दी जायेगी। परीक्षा को नकलविहीन, शान्तिपूर्वक एवं शुचितापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु अपर जिलाधिकारी को नोडल अधिकारी नामित करते हुए निर्देशित किया है कि तैनात किये गये सेक्टर,स्टेटिक मजिस्ट्रेटों ,सचल दल प्रभारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षकों से समन्वय स्थापित कर अपने कुशल पर्यवेक्षण में नकलविहीन एवं शान्तिपूर्वक परीक्षा सम्पन्न कराने के निर्देश दिये हैं।
