महाराष्ट्र में बजट सत्र शुरू :  Epstein File's पर चर्चा होगी ?? | New India Times

नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

महाराष्ट्र में बजट सत्र शुरू :  Epstein File's पर चर्चा होगी ?? | New India Times

महाराष्ट्र सरकार द्वारा बजट सत्र शुरू हो चुका है। तिज़ोरी पर 10 लाख करोड़ का कर्ज़ चढ़ाकर विश्व बैंकों से और कर्ज़ ले रहे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दिल्ली की अस्थिरता को लेकर काफ़ी परेशान नज़र आ रहे हैं।‌ जेफ्री एपस्टीन द्वारा नाबालिक बच्चियों के यौन शोषण रैकेट में ब्रिटेन के एंड्रयू माउंटबेटन विंडसर को पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। किंग्स चार्ल्स तृतीय के छोटे भाई एंड्रयू पर वर्जीनिया रॉबर्ट गेफर ने बलात्कार का इल्ज़ाम लगाया है।

महाराष्ट्र में बजट सत्र शुरू :  Epstein File's पर चर्चा होगी ?? | New India Times

बलात्कार पीड़ित वर्जीनिया की बाद में हत्या कर दी गई। Epstein File’s में भारत सरकार के मंत्री हरदीप पुरी का नाम आने के बाद मोदी सरकार खतरे में पड़ चुकी है। 2014 के बाद देश के अलग-अलग सूबो में बनी बीजेपी सरकारों के कार्यकाल में कथित रूप से यौन हिंसा से संबंधित सैकड़ों मामलों ने सोशल मीडिया पर जगह बना ली है। राज्यों की सत्ता ने लोकल Epstein’s को गायब कर दिया है।

Epstein File’s , भारत-अमरीका ट्रेड डील , चीन की ओर से भारत की जमीन पर किए गए अतिक्रमण जैसे गंभीर मामलों पर बहस की मांग से प्रधानसेवक नरेन्द्र मोदी भाग खड़े हुए हैं। विपक्ष अब प्रांतिक विधानसभा सदनों में केन्द्र की बीजेपी सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है। उम्मीद है कि महाराष्ट्र के बजट सत्र में इस प्रकार का कामकाज देखा जा सकता है। ज्ञात हो कि देवेंद्र फडणवीस सरकार ने महाराष्ट्र के दोनों सदनों में नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति नहीं करी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.