स्कूल चलो अभियान व मतदान जागरूकता रैली का हुआ आयोजन | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:
स्कूल चलो अभियान व मतदान जागरूकता रैली का हुआ आयोजन | New India Times

सर्व शिक्षा अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय नारंग (मैलानी) के द्वारा स्कूल चलो अभियान रैली एवं मतदाता जागरूकता अभियान रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने गांव में घूम घूम कर सभी बच्चों को स्कूल भेजने और अगामी 29 अप्रैल को मतदताओं से मतदान करने की अपील की।
बच्चों ने “हम सबने ने ठाना हैं, स्कूल हमें जाना है। सब बढ़े स्कूल चले। जागे है जगाना है। सभी मतदाताओं को मतदान करना हैं। भैया बहना भूल न जाना सभी बच्चों को स्कूल है आना” आदि जैसे गगनभेदी नारों के साथ नारंग गांव में बच्चों, शिक्षकों ने सभी बच्चों को स्कूूल भेजने और मतदान करने की अपील करते हुए रैली निकाली।
स्कूल चलो अभियान व मतदान जागरूकता रैली का हुआ आयोजन | New India Times

स्कूल के प्रधान अध्यापक सुभाष चन्द्र सक्सेना ने कहा कि सभी अभिभावकों को अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में भेजना चाहिए। इन स्कूलों में शिक्षा के साथ साथ किताबें, ड्रेस, खाना व अच्छे व योग्य अध्यापक अध्यापिकाओं के द्वारा शिक्षण कार्य करवाया जाता है और सभी बच्चों को अपने अपने घरों व मुहल्लें के लोगों को 29 अप्रैल को मतदान करने के लिये प्रेरित करना है। सभी मतदाता मतदान करें, इसके लिये गांव में लोगों को जागरूक होना है। मतदान हमारा अधिकार है।

यह रैली प्राथमिक विद्यालय नारंग से शुरू होकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए प्राथमिक विद्यालय नारंग पर आकर संपन्न हुई। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय के प्रधान अध्यापक सुभाष चन्द्र सक्सेना, सहायक अध्यापक अशोक कुमार सिंह, शिक्षा मित्र संगीता वर्मा, बेबी आसमा, संजय कुमार अध्यक्ष एस.एम.सी. सदस्यगण और स्कूली बच्चों के अभिभावकों में जयनाथ, विशुनदेव, अमलावती, शान्ति देवी, चानमतीस कलावती, गीता, योगेश कुमार, काजल, रीता आदि लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.