अलीराजपुर जिला में गैंगरेप, दो युवतियां भाग कर अस्मत बचाने में हुईं कामयाब | New India Times

रहीम शेरानी, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

अलीराजपुर जिला में गैंगरेप, दो युवतियां भाग कर अस्मत बचाने में हुईं कामयाब | New India Times

मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिला में गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आने के बाद से पूरे इलाके में जबरदस्त आक्रोश फैल गया है। शादी समारोह में शामिल होने आई तीन युवतियां शौच के लिए जा रही थी कि चार लोगों ने उन्हें घेर लिया लेकिन दो युवतियां किसी तरह से वहां से भाग निकलने में कामयाब हो गईं लेकिन एक युवती उनके चंगुल में फंस गई जिसके साथ चार लोगों गैंगरेप किया। पुलिस ने धारा 376 के तहत प्रकरण दर्ज कर दबिश मगर चारों आरोपी फरार हो गये।

मिली जानकारी के अनुसार अलीराजपुर जिले के बखतगड थाना अंतर्गत ग्राम शीरखेडी में शादी समारोह में गयी एक युक्ति के साथ चार लोगों द्वारा दुष्कर्म किया गया मगर इस घटना के छटे दिन पीड़ित युवती परिजनों के साथ थाने पहुंची और चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोट दर्ज कराई।

अलीराजपुर पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव ने बताया की सात अप्रैल को ग्राम शीरखेडी मे शादी समारोह में ग्राम अठ्ठा निवासी तीन सहेलिया शौच के लिये गयी थीं कि उसी वक्त पिछे से चार आरोपियों को देखकर दो युवतियां भाग गयीं मगर 18 वर्ष की एक युवती को आरोपियों ने घेर लिया और उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म किया। इस घटना से घबराई हुई युवती ने दो दीन तक परिजनों को कुछ नहीं बताया मगर दो दिन बाद अपनी भाभी को आप बिती सुनाई फिर परिजनों ने बखतगड थाने पहुँच कर एफआईआर दर्ज करवाई।

थाना प्रभारी अनसिंह भाबर ने बताया कि आरोपित सलीम पिता बसंत, सुराजिया पिता नरसिया, चमारिया पिता नैनसिंह, अरविन्द पिता पावलिया, सभी निवासी मनखेडा के खिलाफ धारा 376 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। फिल्हाल पुलिस ने चारों आरोपियों की धर पकड के लिये मनखेडा में दबिश दी मगर वहां कोई नहीं मिला। घटना के बाद से चारो आरोपि फरार हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.