मुकदमे से आक्रोशित हज़ारों ग्रामीणों ने लाठी डंडे के साथ किया हाइवे जाम, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

मुकदमे से आक्रोशित हज़ारों ग्रामीणों ने लाठी डंडे के साथ किया हाइवे जाम, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक | New India Times

बहराइच जिला में वन विभाग की तरफ से तीन दिन पहले हुई एक तेंदुए की मौत के मामले में ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाई गई थी, इसी मामले में बीती रात मुकदमे से संबंधित दो लोगों को पुलिस उठा ले गई। ग्रामीणों की गिरफ्तारी और मुकदमे को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने आज नेशनल हाइवे को जाम कर वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दिया।

विदित रहे कि तीन दिन पूर्व ग्रामीणों ने अपने बचाव को लेकर तेंदुए को पीट पीट कर मार डाला था जिसके बाद वन विभाग की तरफ से 102 ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया था और 2 लोगो की गिरफ्तारी भी की गई थी। जाम की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों से जद्दोजहद में जुट गई। ग्रामीणों की मांग है कि वन विभाग की तरफ से दर्ज करवाया गया मुकदमा फर्जी है इसे वापस लिया जाए। समाचार लिखे जाने तक 9 घण्टे बाद भी जाम खुल नहीं सका था।

बीते 5 अप्रैल को जंगल से निकले तेंदुए को ग्रामीणों द्वारा पीट-पीटकर मार डाला गया था। इस मामले पर ग्रामीणों का कहना था कि तेंदुआ जंगली क्षेत्र से निकल कर घनी आबादी की तरफ आया था। ग्रामीणों को मवेशियों और बच्चों को लेकर डर था जिसकी वजह से उन्होंने आत्म बचाव में तेंदुआ को मार डाला था। इस मामले के बाद वन विभाग की टीम ने 102 ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था और 2 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। इस मुकदमे को लेकर ग्रामीण काफी आक्रोशित हैं और मुकदमा वापसी को लेकर उन्होंने नेशनल हाइवे जाम कर दिया है। हालांकि इस मामले पर वन विभाग की तरफ से किसी भी अधिकारी ने कुछ भी बोलने से इंकार किया है।

By nit