कांग्रेस को लगा करारा झटका: 200 से अधिक पुराने कांग्रेसी कार्यकर्ता हुए भाजपा में शामिल | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

कांग्रेस को लगा करारा झटका: 200 से अधिक पुराने कांग्रेसी कार्यकर्ता हुए भाजपा में शामिल | New India Times

लोकसभा चुनाव को लेकर धुले लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस को लगातार झटके पर झटका लग रहा है। कांग्रेस के स्थानीय नेता व कार्यकर्ता अपने पूराने दल को छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं जिसके चलते कांग्रेस प्रत्याशी कुणाल पाटील के पैरों तले जमीन खिसक गई है। तहसील के आर्वी क्षेत्र के पूराने कांग्रेस नेता किशोर हालोर ने अपने सौकड़ो साथियो के साथ युवामोर्चा जिलाध्यक्ष राम भदाणे के नेतृव में भारतीय जनता पार्टी के सांसद डॉक्टर सुभाष भामरे के हाथों भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर कांग्रेस को करारा झटका दिया है।

कांग्रेस को लगा करारा झटका: 200 से अधिक पुराने कांग्रेसी कार्यकर्ता हुए भाजपा में शामिल | New India Times

आर्वी ग्राम में 150 कार्यकर्ताओं ने गत पांच वर्षों से कांग्रेस के लिए काम कर रहे थे और परिसर में इनका अच्छा खासा असर देखने को मिलता था। किन्तु उनके भाजपा में शामिल होने से जहां एक ओर मंत्री सुभाष भामरे को अच्छा फायदा होगा तो वही धुलिया ग्रामीण में कांग्रेस को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से भाजपाइयों में नव चैतन्य निर्माण हो गया है। इस दौरान मंत्री भामरे के हाथों भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि
आप लोगों ने धुलिया ग्रामीण विधानसभा में कांग्रेस को वोट विकास के नाम पर वोट दिया किन्तु कुणाल पाटील ने धुलिया ग्रामीण क्षेत्रों का जैसा विकास करना था नहीं किया है उनके परिवार ने धुलिया में चालीस साल सत्ता का सुख भोगा है लेकिन आर्वी तथा परिसर का न तो कोई विकास हुआ और न ही आम जनों की समस्याओं के तरफ ध्यान दिया गया। युवा मोर्चा ज़िला अध्यक्ष राम भदाने ने कहा कि अगर कोई विकास व आम जनता का कल्याण कर सकता है तो वह एक मात्र नेता डॉक्टर सुभाष भामरे हैं इसलिए भाजपा की सदस्यता लेकर देश को मजबुत करे और साथ देने की अपील की गई। मंत्री भामरे ने हमेशा ग्रामीणों और किसानों का सम्मान करते आये है उनको आगे बढ़ाने का काम किया है और उनके दुख दर्द में सहभागिता निभाई है। उन्होंने हमेशा धुलिया लोकसभा क्षेत्र की जनता चाहे वह जिस समाज व धर्म की हो सबको आपना परिवार माना है और सबकी हमेशा मदद की है।

कांग्रेस को लगा करारा झटका: 200 से अधिक पुराने कांग्रेसी कार्यकर्ता हुए भाजपा में शामिल | New India Times

इस दौरान आर्वी, बेंद्रेपाडा, पुरमेपाडा,सडगांव, पाडळदे, बल्हाणे के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बीजीपी में प्रवेश किया है जिसमें आर्वी के किशोर हालोर, भगवान डुकळे (मा.सरपंच), मनोज साळवे (मा.उपसरपंच), नामदेव गर्दे (ग्रा.पं.सदस्य), शंकर हालोर (ग्रा.पं.सदस्य) तथा हेंद्रुण ग्राम के य उपसरपंच कापडना स्थित एस.एस.व्ही.पी.एस. कॉलेज के पूर्व प्राध्यापक अशोक शिवराम पाटील व रामकृष्ण मोरेश्वर पाटील पाडळदे के कॉंग्रेस पार्टी के पूर्व सरपंच किरण गोकुळ जाधव, कैलास लक्ष्मण पाटील, महेंद्र पाटील, रामभाऊ सहादु पाटील, भिका महाजन सहित करीब डेढ़ से दो सौ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बीजेपी का दामन थामा है इस दौरान रक्षा राज्य मंत्री डॉक्टर से हमले ने सभी का स्वागत करते हुए बीजेपी की सदस्यता और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.