रहीम शेरानी, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

अलीराजपुर जिले के सोंडवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम वालपुर में मुखबिर ने सोंडवा पुलिस को सूचना दी थी कि ग्राम वालपुर में एक मकान के अंदर अवैध रुप से शराब रखी हुई है जिसका इस्तेमाल आगामी लोकसभा चुनाव में होने वाला है। सूचना पर पुलिस ने वालपुर पहुंच कर संबधित मकान पर छापा मारा तो बाहर से ताला लगे मकान में पुलिस को जिलेटिन एवं डेटोनेटर बरामद हुआ। छापामारी में पुलिस ने 200 से भी अधिक जिलेटिन की छडे बरामद हुईं हैं जिससे पुलिस भी सकते में आ गयी है साथ ही पुलिस को 50 पेटी विदेशी शराब भी बरामद की गई है।

सूचना मिलने पर अलीराजपुर पुलिस कप्तान श्री विपुल श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। पुलिस ने अवैध शराब एवं जिलेटीन व डेटोनेटर की बरामदगी कर विस्फोटक विशेषज्ञ को बुलाया गया है। पुलिस कप्तान विपुल श्रीवास्तव ने बताया कि यह मकान किसका है इसका पता लगाया जा रहा है। प्रथम जांच में ये सामने आया है कि यह मकान किसी को किराये पर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। आपको बता दे की भंगोरिया पर्व के दौरान भी छकतला में देशी बम मिला था जिसमें भी डेटोनेटर का उपयोग हुआ था। मगर पुलिस की सूझ बुझ से बडा हादसा टला था। फिलहाल आबकारी एक्ट सहित विस्फोटक सामाग्री बिना लाइसेंस के इतनी बडी मात्रा में मिलना बडी बात है।
