‘मन की बात’ से राष्ट्र निर्माण में भागीदारी की मिलती है प्रेरणा: डॉ. सतीश द्विवेदी | New India Times

अबरार अली/निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

New India Times

पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र इटवा के भाजपा मंडल बिस्कोहर के अंतर्गत ग्राम परसोहन के बूथ संख्या 14 पर पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना।

‘मन की बात’ से राष्ट्र निर्माण में भागीदारी की मिलती है प्रेरणा: डॉ. सतीश द्विवेदी | New India Times

कार्यक्रम के उपरांत डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह संवाद कार्यक्रम देशवासियों के लिए ऊर्जा और प्रेरणा का महत्वपूर्ण स्रोत है। इसके माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने की प्रेरणा मिलती है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ के माध्यम से देश के दूर-दराज के क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं और प्रेरणादायक कहानियों को सामने लाते हैं। ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ-साथ लोगों को अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करते हैं। यह कार्यक्रम देशवासियों को एक-दूसरे के अच्छे कार्यों से प्रेरणा लेने का अवसर भी प्रदान करता है।

कार्यकर्ताओं से जन-जन तक संदेश पहुंचाने की अपील

पूर्व मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे प्रधानमंत्री द्वारा कार्यक्रम में साझा किए गए विचारों और प्रेरणादायक संदेशों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि ‘वोकल फॉर लोकल’, स्वच्छता अभियान और युवाओं की सहभागिता जैसे विषयों को जन-जन तक पहुंचाकर आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण में योगदान दिया जा सकता है।

उन्होंने स्थानीय स्तर पर जनभागीदारी बढ़ाने और समाजहित में किए जाने वाले कार्यों को प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष बिस्कोहर अजय गुप्ता, सभासद प्रतिनिधि रवि सिंह, भाजपा जिलामंत्री माया चौधरी, सभासद नृपेंद्र प्रताप सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष इटवा राघवेंद्र प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान परसोहन श्याम बिहारी श्रीवास्तव, राजमणि दुबे, खेमराज यादव, रामनरेश पासवान, त्रिवेणी यादव और पुजारी चौहान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.