पुलिस की लगातार कार्रवाई से शराब माफियाओं में मचा हड़कंप | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

पुलिस की लगातार कार्रवाई से शराब माफियाओं में मचा हड़कंप | New India Times

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिला के पुलिस अधीक्षक
निर्देशन में कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई से शराब माफियाओंमें हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट होकर लोग पुलिस की सराहना कर रहे हैं।

आदर्श आचार संहिता को लेकर मैलानी थाना में पीएसी बल के साथ एसओ सुनीत कुमार ने फ्लैग मार्च के दौरान ससिया कालोनी में हजारों लीटर अवैध लहन नष्ट किया।
पुलिस अधीक्षक के आदेशनुसार आगमी चुनाव को लेकर शांति व्यवस्था हेतु मैलानी नगर पंचायत क्षेत्र में फ्लैग मार्च चल रहा था इसी दौरान पुलिस का काफिला ससिया कालोनी जा पहुंचा जहां कई कच्ची शराब बनने की भट्टी व भारी मात्रा में लहन मिला जिसको मौके पर ही एसओ सुनीत कुमार, महिला एसआई पारुल सिंह एवं एस आई अजय कुमार मिश्रा, भूपेंद्र सिंह एवं महिला कांस्टेबल व पीएससी के जवानों ने मौके पर नष्ट किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.