प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी लाइट और पानी ना होने के कारण हैं परेशान, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

सलीम शेख, नंदुरबार (महाराष्ट्र), NIT:

प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी लाइट और पानी ना होने के कारण हैं परेशान, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

नंदुरबार शहर में भूनी फाटा और साक्री रोड पर IHSDP योजना के तहत निर्मित 876 घरों में से 636 घरकुल प्रधान मंत्री आवास योजना अंतर्गत नंदुरबार नगर परिषद द्वारा 03 फरवरी 2019 को पात्र लाभार्थियों को वितरित की गई है लेकिन इन घरों में ना बिजली है ना ही पीने के पानी की कोई सुविधा जिस कारण सैकड़ों लाभार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी बात लाभार्थियों ने बेघर संघर्ष समिति को बताई। इन लोगों ने ‘बेघर संघर्ष समिति‘ को फोन किया और लाइट और पानी की सुविधा प्रदान करवाने का अनुरोध किया।

प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी लाइट और पानी ना होने के कारण हैं परेशान, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

इस बीच 26 मार्च 2019 को बेघर संघर्ष समिति के अध्यक्ष दिलावर शाह कादर शाह, चिरागोद्दीन शेख, रेहाना खटीक के साथ जिला कलेक्टर श्री बालाजी मंजुळे साहब से मुलाकात की और एक निवेदन प्रस्तुत किया और इस लोगों की समस्या को उनके सामने रखा। लाभार्थी 1500 रु महिना नंदुरबार नगर परिषद में भरते हैं। 101 लाभार्थियों को गृह वितरण आवंटन से बाहर रखा गया है। इनमें से जरूरतमंद और गरीब परिवार अपनी पसीने की कमाई बरामद समय से भरते हैं, उनके नाम पर कोई संपत्ति नहीं है। यदि घरकुल में लाइट और पानी की सुविधा प्रदान करने में देरी हुई तो बेघर संघर्ष समिति बहुत बड़ा आंदोलन करेंगी ऐसा इशारा निवेदन द्वारा दिया गया है।

इस मौके पर फ़रीदा शब्बीर शाह, आबिदा कुरैशी, तस्लीम अली नूरअली और अन्य लोग मौजूद रहे। जिलाधिकारी श्री मंजुळे साहब ने बेघर संघर्ष समिति के अनुरोध को स्वीकार कर नगरपालिका को घरकुल में लाइट और पानी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। इसी तरह, लाभार्थी गरीबों को सुविधा देने का अधिकार प्रदान करने का आदेश दिया गया है। इस समय, नगरपालिका कार्यालय के मुख्य अधिकारी श्री राहुल वाघ मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.