भोपाल में दो महिलाओं के पानी के विवाद में गई युवक की जान | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल में दो महिलाओं के पानी के विवाद में गई युवक की जान | New India Times

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के थाना बागसेवनियां क्षेत्र के दिक्षा नगर निवासी 28 वर्षिय मुकेश दो महिलाओं के बीच पानी को लेकर हुए विवाद को सुलझाने के चक्कर में अपनी ही जान गंवा दी।

मिली जानकारी के अनुसार दिक्षा नगर में कल शाम लगभग 7:30 मंजू एंव कृष्णा नामी दो महिलाओं के बीच पानी को लेकर विवाद हो गया । इसी बीच मुकेश पुत्र राम प्रसाद मालवीय 28 वर्ष ने दोनों महिलाओं के विवाद सुलझाने के लिए बीच बचाव करने लगा।लेकिन मंजू ने उसी से लड़ने लगी इसके बाद मंजू ने अपने भांजे आशीष को फोन करके बुलाया।
आशीष, स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक एमपी04 सीजी 4826 में सवार होकर अपने साथी दीपक वैध, जगेश गिरी और अन्य के साथ पहुंच कर अपने पास रखी छुरी, मुकेश के पेट में घोंप दी। हादसे में मुकेश के पेट में गंभीर चोटें आई।
परिजन उसे तुरंत हॉस्पिटल ले गये लेकीन रास्ते ही में उसकी मौत हो गई । जब इस सम्बंध में NIT सावांदाता ने थाना अध्यक्ष बागसेवनिया उमराव सिंह से बात की तो उनका कहना था की दोषियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मंजू मालवीया और उसके भांजे आशीष को गिरिफ़्तार कर पूछताछ की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.