एक बाल्टी पानी न देने पर दबंग ने दिनदहाड़े की युवक की हत्या | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

एक बाल्टी पानी न देने पर दबंग ने दिनदहाड़े की युवक की हत्या | New India Times

आदमी की सहनशीलता किस हद तक ख़त्म होती जा रही है इसकी एक मिसाल उस वक्त देखने को मिली जब महज़ एक बाल्टी पानी न देने के चलते दबंग ने युवक को मौत के घाट उतार दिया। दिनदहाड़े हुई हत्या ने पुरे इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है। दिल को दहला देने वाली ये घटना बहराइच जिला के कोतवाली नानपारा इलाके के जंगलीनाथ बाबा के मंदिर के पास हुई है। घटना की सुचना मिलते ही मौके पर इलाकाई पुलिस के साथ ही आला अधिकारियों ने पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस फरार दबंग की गिरफ्तारी के प्रयासों में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार नानपारा कोतवाली इलाके के जंगली बाबा मन्दिर के पास मृतक नाइ की दुकान चलाता था। उसी के आगे वह पानी छिड़क रहा था तो वहीं करीब में दबंग दुकानदार ने मृतक से एक बाल्टी पानी मांगा जिसे मृतक ने देने से इंकार कर दिया। मृतक का इनकार दबंग को इस क़द्र नगवार गुज़रा की उसने वही पड़े लड़की के बोटे से उसे पीटना शुरू कर दिया और पीट पीट कर उसे मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गया। दिनदहाड़े हुई इस हत्या ने इलाके में सनसनी फैला दी है। मौके पर पहुची पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर फरार दबंग की गिरफ्तारी के प्रयासों में जुट गई है। घटना की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रवीन्द्र सिंह ने बताया की मामले की जांच की जा रही और हत्यारे को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.